Uncategorized

श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को गौरी महंत शाहतलाई द्वारा बरठीं बाजार में लगाया गया खीर का विशाल भण्डारा

झण्डूता (जीवन सिंह),

झंडूता उपमंडल के केंद्र बिंदु बरठीं में शाहतलाई की गौरी महंत ने श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के उपलक्ष्य पर खीर के विशाल भण्डारे का आयोजन किया ।इस भण्डारे में स्थानीय लोगों के साथ साथ व्यापार मंडल बरठीं, सुन्हाणी,धरोटी,सरगल,मौही, टिहरी के लोग भारी संख्या में खीर के भण्डारे में आए।और शिव का प्रसाद ग्रहण किया।इस भण्डारे में लगभग 3,000 लोग आए।

आपको बता दें कि शाहतलाई से सम्बन्ध रखने वाली गौरी महंत समाज में इस तरह के कार्यक्रम करती रहती है और शाहतलाई के विभिन्न इलाकों में खीर के भण्डारे लगाती रहती है। गौरी महंत गरीब बच्चों को पढ़ाने के लिए किताबें देती है। गौरी महंत शाहतलाई ने स्थानीय लोगों और समस्त हिमाचल वासियों को श्रावण मास की लख लख बधाइयां दी। इस कार्यक्रम में अमरनाथ धीमान, कुलवत ढटवालिया, राजकुमार जैसे समाजसेवी विशेष तौर से उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

बद्दी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड, 10 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार; मौके से 9.18 लाख रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला…

19 hours ago

धारली के पास 500 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सनौरा नेरी पुल सड़क…

1 day ago

मनाली के अलेऊ गांव में दो संदिग्ध मौतों से सनसनी, घर के आंगन में पेड़ के नीचे मिला महिला का शव, कमरे में मृत मिला व्यक्ति

ब्यूरो रिपोर्ट मनाली (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के मनाली क्षेत्र के अलेऊ गांव…

2 days ago

डूंगाघाट में भीषण सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी महिंद्रा यूटिलिटी, 12 लोग थे सवार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के डूंगाघाट में एक भीषण सड़क हादसा…

3 days ago

फेसबुक अकाउंट बंद करने पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को मुआवजे की चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर और न्यायमूर्ति भूपेश शर्मा की खंडपीठ के समक्ष दो…

3 days ago