ब्यूरो रिपोर्ट
रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।मुख्यमंत्री रोहड़ू स्थित PM Shri GSSS (CBSE) Rohru में विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद वह एंटी-चिट्टा रैली में शामिल होंगे। इस जन-जागरूकता अभियान के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया जाएगा।इसके अलावा मुख्यमंत्री ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत संदासू में आमजन, महिला मंडलों और युवक मंडलों के साथ जनसंवाद करेंगे। इस दौरान स्थानीय लोगों की समस्याओं और विकास संबंधी विषयों पर चर्चा की जाएगी।दौरे के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री ग्राम भटवाड़ी, ग्राम पंचायत दिऊदी-मायला में ग्रामीणों के साथ संवाद करेंगे और इसके बाद वहीं रात्रि प्रवास करेंगे।
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में तेज रफ्तार और सड़क पर बरती…
ब्यूरो रिपोर्ट सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की ओर से गांधी परिवार को लेकर सोशल…
ब्यूरो रिपोर्ट सराहां (सिरमौर): पुलिस थाना पच्छाद के तहत पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ…
ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस की डिटेक्शन सेल राजगढ़ ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…
(ब्यूरो रिपोर्ट ), युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला रोजगार…
( ब्यूरो रिपोर्ट ) चम्बा जिले की ग्राम पंचायत साच के पधर गांव में एक…