खेल जगत

जिला कबड्डी संघ सोलन की नई कमेटी गठित, विनय भगनाल बने अध्यक्ष, अजय ठाकुर रहे विशेष अतिथि

सोलन (ब्यूरो रिपोर्ट),

जिला कबड्डी संघ सोलन की एक बैठक नालागढ़ में संपन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से सोलन जिला कबड्डी संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ खेलप्रेमी रामस्वरूप चौधरी ने की। बैठक में पूर्व कार्यकारिणी के सदस्य, कोच, तथा खेल क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस बैठक में सर्वसम्मति से विनय भगनाल को जिला कबड्डी संघ सोलन का अध्यक्ष, नरेंद्र ठाकुर को मुख्य सलाहकार, तथा भूषण कुमार को महासचिव नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में ओलंपिक संघ की ओर से प्रताप वर्मा, और हिमाचल कबड्डी संघ की ओर से ऑब्जर्वर डॉक्टर गोपाल दस्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक की खास बात रही पदम श्री, अर्जुन अवार्डी व पूर्व भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान अजय ठाकुर की विशेष उपस्थिति, जिन्होंने युवाओं को कबड्डी में भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विनय भगनाल ने अपने संबोधन में कहा कि जो जिम्मेदारी और सम्मान मुझे हिमाचल कबड्डी संघ ने दिया है, उसका मैं पूरी निष्ठा और समर्पण से पालन करूंगा। सोलन जिला में नए और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे लाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

1 hour ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

1 hour ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

2 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

2 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

8 hours ago