शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),
लोक उपक्रम समिति की दिनाँक 17 व 18 जुलाई, 2025 को आयोजित बैठकें सभापति किशोरी लाल की अध्यक्षता में विधान सभा के समिति कक्ष नं0 – 1 में सम्पन्न हुईं। इन बैठकों में सदस्य विपिन सिंह परमार, विक्रम सिंह ठाकुर, इन्द्र दत्त लखनपाल, सुरेन्द्र शौरी व विवेक शर्मा (विक्कु) ने भाग लिया। इन बैठकों में समिति ने हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड से सम्बन्धित भारत के नियन्त्रक एवं महालेखापरीक्षक के प्रतिवेदन (वर्ष 2006-07) के ऑडिट पैरा संख्या 3.1 की समीक्षा पर आधारित समिति के 42वां कार्रवाई प्रतिवेदन (वर्ष 2020-21)(13वीं विधान सभा) में निहित सिफारिशों व हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सीमित सेसम्बन्घित भारत के नियन्त्रक महालेखापरीक्षक के प्रतिवेदन (वर्ष 20213-14) के ऑडिट पैरा संख्या 3.3 से 3.7 पर आधारित समिति के 23वां कार्रवाई प्रतिवेदन (वर्ष 2019-20)(13वींविधान सभा) में निहित सिफारिशों के प्राप्त विभागीय उत्तरों पर समिति पर विचार-विमर्शकिया तथा विचारोपरान्त सहमति व्यक्त करते हुए इन पर अग्रेतर कार्रवाई विवरण तैयार करने का निर्णय लिया। इसके अतिरिक्त समिति ने आगामी बैठकें दिनाँक 04 व05 अगस्त, 2025 कोकरने का निर्णय लिया।
निशेष शर्मा बेटे की शादी की तैयारियों के बीच एक मां की अचानक मौत ने…
ब्यूरो रिपोर्ट औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला…
निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सनौरा नेरी पुल सड़क…
ब्यूरो रिपोर्ट मनाली (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के मनाली क्षेत्र के अलेऊ गांव…
ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के डूंगाघाट में एक भीषण सड़क हादसा…
ब्यूरो रिपोर्ट न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर और न्यायमूर्ति भूपेश शर्मा की खंडपीठ के समक्ष दो…