ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा ।
बैजनाथ में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मिनी सचिवालय परिसर में एक बेटे ने अपने पिता पर दराट से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।घटना सुबह करीब 11:30 बजे की है जब लेखराज, निवासी पपरोला ठारु, अदालत में चल रहे एक मुकदमे की पेशी के लिए बैजनाथ पहुंचे थे। जैसे ही वे अपनी गाड़ी में बैठे, उनके बेटे विनोद कुमार ने अपने एक साथी के साथ मिलकर दराट से उन पर हमला कर दिया।हमले में लेखराज बुरी तरह लहूलुहान हो गए। गाड़ी के शीशे भी तोड़ डाले गए। घायल अवस्था में लेखराज को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे विनोद कुमार को हिरासत में ले लिया गया है। उसके साथी की भी पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।बताया जा रहा है कि बाप-बेटे के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था, और पहले भी कई बार दोनों के बीच झगड़े हो चुके हैं।पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और हमले के पीछे की असली वजह का पता लगाने की कोशिश में जुटी है। इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है।
ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर सरकार ने ‘Own…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के समीप घंडल में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिलने के बाद अब…
ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के खिलाफ कथित तौर पर…
ब्यूरो रिपोर्ट। ठियोग। चैटोग-सिंखुरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा…
ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…