Uncategorized

तुंगडी में कार में लगी भीषण आग, 7.5 लाख का नुकसान, चालक सुरक्षित

झंडूता (जीवन),

पुलिस थाना झंडूता में मंगलवार रात करीब आठ बजे तुंगडी गांव के पास एक कार में आग लग गई है। गाड़ी में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस थाना झंडूता की टीम, अग्निशमन विभाग और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी अनुसार कार चालक रविकांत चंदेल निवासी बैरी मियां, तहसील झंडूता, जिला बिलासपुर अपने भाई की कार लेकर अपने घर से लोहारली हमीरपुर जा रहे थे। तुंगडी गांव के पास अचानक उनकी कार में आग लग गई। उन्होंने तुरंत कार रोकी और बाहर निकलकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस, अग्निशमन विभाग और स्थानीय लोगों की मदद से आग तो बुझा ली गई, लेकिन कार पूरी तरह जलकर राख हो गई, केवल उसका ढांचा बचा।

प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। कार चालक रविकांत पूरी तरह सुरक्षित हैं। आगजनी से लगभग 7.5 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
पुलिस ने यातायात को सुचारू करने के लिए स्थानीय लोगों की मदद से कार के अवशेष को सड़क किनारे हटवाया। पुलिस थाना प्रभारी झंडूता जगदीश कुमार ने फोन‌ के माध्यम से मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राज्यपाल के हाथों सम्मानित हुए स्नेह पब्लिक स्कूल के पांच विद्यार्थी, विद्यालय में खुशी की लहर

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), कालाअंब : प्रतिभा और मेहनत के दम पर स्नेह…

7 hours ago

मोहटली में बाइक के सामने आया कुत्ता, अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरा सवार, मौत

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिले के मोहटली में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 47…

10 hours ago

हिमाचल में अनोखी शादी! न लग्न निकला, न पुरोहित बुलाया… संविधान को साक्षी मानकर रचाया विवाह

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के शिलाई में अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह धर्मा ने पेश की अनूठी मिसाल,…

13 hours ago

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पर्वतारोही सचिन गांगटा को किया सम्मानित, युवाओं के लिए बताया प्रेरणास्रोत

(ब्यूरो रिपोर्ट ), शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही…

2 days ago