Uncategorized

राजगढ़ महाविद्यालय की राष्ट्रीय कैडेट कोर इकाई की समस्त 36 कैडेट्स ने ‘बीईई’ (BEE) और ‘सीईई’ (CEE) प्रमाणपत्र परीक्षा उत्तीर्ण की

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

राजगढ़ महावि‌द्यालय के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि उसकी राष्ट्रीय कैडेट कोर (एन.सी.सी.) इकाई की समस्त 36 कैडेट्स ने इस वर्ष आयोजित बीईई (BEE) एवं सीईई (CEE) प्रमाणपत्र परीक्षा को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। राष्ट्रीय कैडेट कोर के अंतर्गत संचालित बी एवं सी प्रमाणपत्र परीक्षा युवाओं के शारीरिक, मानसिक तथा चारित्रिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस परीक्षा को उत्तीर्ण करना न केवल राष्ट्रीय सेवा की दिशा में एक सशक्त कदम है, अपितु यह युवाओं के भविष्य हेतु अनेकों संभावनाओं के द्वार भी खोलता है।कैडेट्स ने परीक्षा की तैयारी हेतु विगत कई माहों से गहन अभ्यास किया। प्रशिक्षण के अंतर्गत उन्हें ड्रिल, शारीरिक दक्षता, सामाजिक सेवा, आपदा प्रबंधन तथा नेतृत्व विकास आदि विषयों का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया गया।महावि‌द्यालय की एन.सी.सी. प्रभारी अधिकारी प्रोफेसर पूनम शर्मा ने इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस वर्ष 22 कैडेट्स ने ‘BEE’ एवं 14 कैडेट्स ने ‘CEE’ प्रमाणपत्र परीक्षा दी थी, जिसमें समस्त कैडेट्स उत्तीर्ण हुए। इस परीक्षा का परिणाम शत- प्रतिशत रहा। यह सफलता इन छात्राओं की अथक मेहनत, अनुशासन, नियमित उपस्थिति तथा स्वयं के प्रति उत्तरदायित्व का प्रतिफल है। समस्त महाविद्यालय प्रशासन के सहयोग से यह परिणाम संभव हो सका है।महावि‌द्यालय के प्राचार्य महोदय डॉ. राजेन्द्र वर्मा ने भी इस अवसर पर कैडेट्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा -एन.सी.सी. युवाओं को केवल प्रशिक्षण नहीं देती, बल्कि उनमें राष्ट्रभक्ति, सामाजिक उत्तरदायित्व और नेतृत्व की भावना जागृत करती है। यह परिणाम महाविद्यालय की गुणवत्ता एवं प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह सफलता केवल परीक्षा की नहीं, बल्कि एक सशक्त भविष्य की आधारशिला है।

Himachal Darpan

Recent Posts

आरक्षण को लेकर हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला! एक नियम तय करेगा अभ्यर्थी की सीट—मेरिट या छूट?

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर सरकार ने ‘Own…

8 hours ago

HRTC बस से कार की भिड़ंत, 3 की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के समीप घंडल में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।…

9 hours ago

तेज धूप के बाद बदलेगा हिमाचल का मौसम, 7 जिलों में अंधड़ का येलो अलर्ट; मानसून की विदाई भी करीब

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिलने के बाद अब…

13 hours ago

CM सुक्खू के खिलाफ बयानबाजी पर एक्शन! सदर विधायक आशीष शर्मा पर केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के खिलाफ कथित तौर पर…

13 hours ago

ठियोग में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने दादी-पोती को मारी टक्कर, बच्ची की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। ठियोग। चैटोग-सिंखुरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा…

15 hours ago

सोलन में मां और छह माह की बच्ची की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…

15 hours ago