Categories: Uncategorized

“पेड़ से गिरने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, तीन मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया”

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर।

जिला सिरमौर की श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोटी धीमन पंचायत के भवाई गांव में एक बेहद दर्दनाक हादसा पेश आया है। इस हादसे में 35 वर्षीय इंदर सिंह पुत्र स्वर्गीय तुलसी राम की पेड़ से गिरने के कारण मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंदर सिंह अपने खेत में लगे एक पेड़ से पशुओं के लिए पत्तियां तोड़ रहे थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने के कारण वे पेड़ से नीचे गिर पड़े। परिजन उन्हें गंभीर हालत में तुरंत ददाहू अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भेजा गया।मृतक इंदर सिंह अपने पीछे तीन छोटी बेटियों को छोड़ गए हैं, जिनमें सबसे बड़ी बेटी की उम्र मात्र छह वर्ष बताई जा रही है। पहले से ही कमजोर आर्थिक स्थिति से जूझ रहे इस परिवार पर अब दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव वासियों और परिजनों ने शासन और प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

14 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

17 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago