Categories: Uncategorized

बड़सर में मची बारिश से तबाही: शुक्र खड्ड में बही प्रवासी महिला, तलाश जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हमीरपुर

रविवार सुबह से शुरू हुई मूसलधार बारिश ने बड़सर उपमंडल में भारी तबाही मचाई। तेज बारिश के कारण शुक्र खड्ड में दो वर्षों बाद अचानक जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया। इसी दौरान धबीरी पुल के पास मौजूद किरण देवी पत्नी राजेंद्र प्रसाद, गांव नदिया जिला गया (बिहार), खड्ड पार करते समय बह गई।स्थानीय लोगों और परिजनों ने तुरंत महिला की तलाश शुरू की, लेकिन काफी दूर तक ढूंढने के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य आरंभ किया गया।अधिकारिक बयान:तहसीलदार बिझड़ी संदीप चंदेल ने बताया कि किरण देवी की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की मदद ली जा रही है और सभी संभावित स्थानों की तलाशी ली जा रही है।एसपी हमीरपुर डॉ. आकाश वर्मा ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रशासन लोगों को लगातार सचेत कर रहा है कि इस मौसम में खड्डों और नालों के समीप न जाएं।चेतावनी अपील:जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि बरसात के इस दौर में सतर्कता बरतें, अनावश्यक रूप से नालों व खड्डों के पास न जाएं और मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

15 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

18 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago