Uncategorized

आसमान में इंद्र और धरती पर सुखविंदर कहर ढा रहे हैं: मेला राम शर्मा

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़।

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, बादल फटने और भूस्खलन जैसी आपदाओं के बीच प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए भाजपा जिला प्रवक्ता मेला राम शर्मा ने सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर आसमान में इंद्र देव बारिश के कहर से तबाही मचा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर हिमाचल की धरती पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार भी आम जनता पर कहर बनकर टूटी है।उन्होंने आरोप लगाया कि गत ढाई वर्षों में राज्य में भारी बारिश से जान-माल की अभूतपूर्व क्षति हुई है, लेकिन सरकार राहत के नाम पर केवल “दिखावा” कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में सड़कें टूट चुकी हैं, परिवहन व्यवस्था चरमराई हुई है, लेकिन सरकार कुंभकर्णी नींद सो रही है।सरकार को बताया ‘विनाश की सरकार’भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार केंद्र द्वारा भेजी गई राहत राशि का न तो सही उपयोग कर रही है और न ही उसका हिसाब दे रही है। वहीं दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ता मंडी आपदा प्रभावितों के लिए प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं।उन्होंने मुख्यमंत्री सुक्खू पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “मुख्यमंत्री हेलीपैड पर फोटो खिंचवाकर आपदा राहत का नाटक कर रहे हैं।” मेला राम शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार शांता कुमार को पेयजल, धूमल को सड़क और जयराम ठाकुर को समग्र विकास की सरकार कहा जाता है, उसी तरह सुक्खू सरकार को अब ‘विनाश की सरकार’ के नाम से जाना जाएगा।उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव से पहले किए गए वादों को भूल चुकी है। महिला, युवा, किसान, बागवान सभी वर्ग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं, जबकि सरकार केवल “मित्र मंडली के पोषण” में लगी हुई है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

14 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

16 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago