मुख्य समाचार

उपायुक्त किन्नौर ने आगामी मॉनसून सीज़न की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता की

रिकांगपिओ (सुरजीत नेगी, संवाददाता),

उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज जिला के रिकांग पीओ स्थित उपायुक्त कार्यालय सभागार में आगामी मॉनसून सीज़न की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय पर अपने-अपने विभाग के आवश्यक कार्यों को पूर्ण कर लें ताकि किसी भी आपदा से सुचारू ढंग से निपटा जा सके।

डॉ. अमित कुमार शर्मा ने लोक निर्माण, राष्ट्रीय उच्च मार्ग, ग्रेफ व हाइड्रो प्रोजेक्ट के अधिकारियों को बाढ़, भूकंप व भू-स्खलन की दृष्टि से जिला के संवेदनशील स्थानों में पर्याप्त मशीनरी उपलब्ध रखने व सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गत मॉनसून से प्रभावित हुए संवेदनशील गांव का विशेष ध्यान रखें ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में नुकसान को कम किया जा सके।

उपायुक्त ने जल शक्ति व विद्युत विभागों के अधिकारियों को मॉनसून के कारण होने वाली बिजली व पानी की समस्याओं से निपटने के लिए उचित कार्य समय पर पूर्ण करने को कहा। उन्होंने जल शक्ति विभाग को मॉनसून से होने वाले जल जनित रोगों से निपटने के लिए जल भंडारण टैंको व नालियों की समय-समय पर सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने खाद्य आपूर्ति विभाग को जिला के दुर्गम व संवेदनशील स्थानों में राशन, तेल व गैस की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध रखने को कहा। 

डॉ. अमित कुमार शर्मा ने जिला आपदा प्रबन्धन विभाग के अधिकारियों को किसी भी आपदा से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूर्ण रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग को मौसम की जानकारी लोगों तक समय पर पहुंचाने को कहा व साथ ही अर्ली वार्निंग सिस्टम को चालू करने के निर्देश दिए।

इसके उपरांत उपायुक्त ने 21 जून, 2025 को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला के आई.टी.बी.पी मैदान रिकांग पीओ में आयोजित होने वाले योग दिवस की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष योग दिवस की थीम ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ रखी गई है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भारत-चीन सीमा पर स्थित शिपकिला में प्रथम बार योग दिवस का आयोजन किया जाएगा।

बैठक की कार्यवाही का संचालन कार्यकारी सहायक आयुक्त अभिषेक बरवाल ने किया। बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर, कमांडेंट होमगार्ड सुरेश कुमार, उपमंडलाधिकारी कल्पा अमित कल्थाईक, जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रवीन शर्मा, जिला विकास अधिकारी प्यारे लाल नेगी, अधिशाषी अभियंता विद्युत टाशी नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नगर परिषद नाहन में स्वच्छता कार्यशाला आयोजित, कचरा पृथक्करण और स्वच्छ सर्वेक्षण पर दिया गया विशेष जोर

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), नाहन नगर परिषद के मीटिंग हॉल में आज शहरी विकास विभाग,…

5 hours ago

“किसी को उपहार, किसी को फटकार – यह तो न करो सरकार!”

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), ग्रामीण क्षेत्रों में खोले जाएँ CBSE स्कूल – राजकीय भाषाई…

6 hours ago

आपदा मित्र की समाज में अहम भूमिका- उपायुक्त

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), उपायुक्त अनुपम कश्यप ने शुक्रवार को आपदा मित्रों के…

9 hours ago

धर्मपुर में खोखे से 1.20 लाख का सामान चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), धर्मपुर क्षेत्र में चोरी की एक वारदात का पुलिस ने…

10 hours ago

परवाणू में युवक से 7.36 ग्राम चिट्टा बरामद, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), दिनांक 12 फरवरी 2026 को परवाणू पुलिस थाना…

10 hours ago

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 1.115 किलोग्राम चरस बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

शिमला जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस…

10 hours ago