राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),
प्रदेश सरकार और अनेक संस्थाओं के अथक प्रयासों के बावजूद भी लोगों द्वारा गौवंश को सड़कों पर लावारिस छोड़ने का सिलसिला थम नहीं रहा है । हालांकि प्रदेश में अनेकों गौशालाएं सरकार व निजी संस्थाओं के माध्यम से चलाई जा रही है जिसमें बेसहारा गौवंश को आश्रय मिला है । इसके बावजूद भी असंख्य पशु सड़को पर बेसहारा घूमते हुए नजर आते हैं ।
बता दें कि हाल ही में राजगढ़ हाब्बन रोड़ के कड़ीयुत से डोहर तक अनेक स्थानों पर बेसहारा पशुओं के झुंड सड़कों पर विचरण करते देखे गए हैं । जोकि सड़क के किनारे ढेरा जमाए रहते हैं। बेजुबान पशु कई बार वाहन की तेज रफ्तार से दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। भूखे प्यासे बेसहारा पशु कई बार प्लास्टिक खाकर अपना पेट भरते हैं और अनेक बार लोगों की फसलें भी उजाड़ देते हैं जिसके एवज में उन्हें किसानों की लाठियां मिलती है। बिमार और दुर्घटनाग्रस्त होने पर अक्सर काल का ग्रास हो जाते हैं ।
गौर रहे कि कुछ वर्षों पहले पूर्व भाजपा सरकार ने पशुओं में माइक्रो चिप्स लगाने की योजना बनाई थी जोकि केवल कागजों तक सीमित रही । माईकों चिप्स लगाने से पशु के मालिक की पहचान की जा सकती है । आखिर गौवंश को सड़कों पर कोन लावारिस छोड़ रहा है । यह एक यक्ष प्रशन सबके जहन में है परंतु इस गंभीर समस्या का बीते करीब 25 वर्षों से कोई समाधान नहीं हो सका है । लोग बेखौफ होकर कान से टेग निकाल कर गाड़ियों में भरकर सड़कों पर छोड़ देते हैं । सबसे अहम बात यह है कि आजतक न ही किसी पंचायत अथवा शहरी निकाय एवं पशुपालन विभाग द्वारा कोई कड़ा संज्ञान नहीं लिया गया न ही आजतक कोई एफआईआर दर्ज करवाई गई हैं ।
हरिओम गौशाला संचालक कपिल ठाकुर ने कहा कि उनके दो गौसदनों में 500 से अधिक बेसहारा पशुओं को आश्रय मिला है और इससे अधिक पशुओं को अब रखने की क्षमता गौसदनों में नहीं है । बता दें कि स्थानीय पंचायतों और शहरी निकायों को बेसहारा गौवंश के पुनर्वास का जिम्मा सौंपा है । गौसदनों में भी क्षमता न होने से पंचायतों को बेसहारा पशु गले की फांस बन गए है । गौसदनों में सरकार द्वारा मंदिरों के माध्यम से मिलने वाली अनुदान राशि बीते चार माह से न मिलने के कारण संचालकों को गौवंश के चारा इत्यादि का प्रबंध करने में बहुत परेशानी पेश आ रही है ।
ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…
ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…
ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत गांव भूट में एक दर्दनाक…
संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से सामने आए एक मामले ने क्षेत्र में…
संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब, 13 अगस्त। पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत SIU नाहन…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से 15…