शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),
हिमाचल प्रदेश विधान सभा की कल्याण समिति अपने अध्ययन प्रवास कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए आज जिला लाहौल स्पिति पहुँची। गौरतलब है कि समिति 13 जून से 17 जून तक 4 जिलों के अध्ययन प्रवास पर है। समिति ने इससे पहले जिला बिलासपुर के बाद जिला मण्डी व जिला कुल्लू में जिला मुख्यालय में अधिकारियों के साथ बैठकें कर आवश्यक दिशा – निर्देश दिए थे। अपने अध्ययन प्रवास कार्यक्रम के अनुसार समिति ने आज जिला लाहौल – स्पिति मुख्यालय में सभापति मोहन लाल ब्राक्टा की अध्यक्षता में अधिकारियों के साथ बैठक कर कई
महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई जिसमें विशेषकर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को कमजोर एवं निम्न वर्ग के उत्थान हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को पूरी पारदर्शिता एवं प्रभावी ढँग से लागू करने के साथ लम्बित कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश भी दिए। इस बैठक में समिति सदस्य रणधीर शर्मा, विनोद कुमार, रीना कश्यप, लोकेन्द्र कुमार, दीप राज, कु0 अनुराधा राणा तथा समिति अधिकारी संजय ठाकुर भी मौजूद थे।
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…
ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…