Uncategorized

उपायुक्त किन्नौर ने जिला के रामलीला मैदान से जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया

रिकांगपिओ (सुरजीत नेगी, संवाददाता),

15 से 30 जून, 2025 तक मनाए जा रहे जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आज उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने जनजातीय जिला किन्नौर के रामलीला मैदान से इस अभियान का जिला में हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। डॉ अमित कुमार शर्मा ने बताया कि यह अभियान जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य आदिवासी क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाना है। इस अभियान के तहत विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे आधार नामांकन, आयुष्मान भारत, पीएम-किसान, जन-धन योजना आदि में जनजातीय नागरिकों को शामिल किया जाएगा। अभियान में जनजातीय गौरव वर्ष के तहत भगवान बिरसा मुंडा की विरासत को भी याद किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि जनजातीय जिला किन्नौर में इस अभियान के तहत विभिन्न विभागों द्वारा विशेष शिविर लगाए जाएंगे जिसके माध्यम से लोगों को प्रदेश व केंद्र सरकार के माध्यम से चलाई जा रही जन-कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पात्र लोगों का पंजीकरण किया जाएगा और लाभ प्रदान किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि इस अभियान के तहत ग्रामीण विकास, ऊर्जा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, आयुष, दूर संचार, कौशल विकास, सूचना प्रौद्योगिकी, पशुपालन एवं डेयरी, पंचायती राज, पर्यटन एवं जनजातीय मामले विभागों की भागीदारी होगी और लोगों को मौके पर ही लाभान्वित करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

किन्नौर प्रवास पर रहेंगे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा और शिलान्यास

सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…

4 hours ago

चौपाल में चूड़धार जाते समय हादसा, 25 वर्षीय युवती की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। चूड़धार की ओर जाते समय मूढ़ा के पास रास्ते में गिरने से…

1 day ago

कहासुनी बनी खूनी जंग! सोलन में तेजधार हथियार से हमला, एक युवक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के चौक बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम…

1 day ago

सोलन में कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, चौक बाजार में खूनी झड़प

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…

2 days ago

संगड़ाह के जावगाधार में युवक का रास्ता रोककर मारपीट, हाथ में काटा; जान से मारने की धमकी

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर के संगड़ाह थाना क्षेत्र के जावगाधार में मारपीट का मामला सामने…

2 days ago

रेणुका जी में बस चालक को खिड़की से खींचकर मारपीट, तीन लोगों पर केस

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के रेणुका जी थाना क्षेत्र में बस चालक के साथ मारपीट का…

2 days ago