Categories: Uncategorized

पुलिस की छापेमारी, 100 ग्राम चिट्टा घर से बरामद –दो महिलाएं गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू।

कुल्लू ज़िले के मशगां गांव में नशे के कारोबार पर पुलिस ने एक बार फिर करारा प्रहार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर भुंतर पुलिस की एसआईयू टीम ने महिला गिरिजा शर्मा के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस को 100 ग्राम चिट्टा यानी हैरोइन बरामद हुआ।छापेमारी के दौरान मौके से दो महिलाओं – गिरिजा शर्मा (36 वर्ष) निवासी मशगां और रजनी (21 वर्ष) निवासी मनाणी, तहसील बंजार – को गिरफ्तार किया गया है।”पुलिस ने बताया की नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। पूछताछ में हम ये जानने की कोशिश कर रहे हैं कि ये चिट्टा कहां से लाया गया और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है और इस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश में भी छापेमारी की जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

किन्नौर प्रवास पर रहेंगे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा और शिलान्यास

सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…

4 hours ago

चौपाल में चूड़धार जाते समय हादसा, 25 वर्षीय युवती की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। चूड़धार की ओर जाते समय मूढ़ा के पास रास्ते में गिरने से…

1 day ago

कहासुनी बनी खूनी जंग! सोलन में तेजधार हथियार से हमला, एक युवक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के चौक बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम…

1 day ago

सोलन में कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, चौक बाजार में खूनी झड़प

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…

2 days ago

संगड़ाह के जावगाधार में युवक का रास्ता रोककर मारपीट, हाथ में काटा; जान से मारने की धमकी

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर के संगड़ाह थाना क्षेत्र के जावगाधार में मारपीट का मामला सामने…

2 days ago

रेणुका जी में बस चालक को खिड़की से खींचकर मारपीट, तीन लोगों पर केस

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के रेणुका जी थाना क्षेत्र में बस चालक के साथ मारपीट का…

2 days ago