Uncategorized

ठियोग नगर के निकट बासा ठियोग गांव में एक दूकान से अवैध शराब का जखीरा बरामद

ठियोग (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

ठियोग नगर के निकट बासा ठियोग गांव में पुलिस ने एक दूकान से अवैध शराब का जखीरा बरामद किया है। डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार रात शिमला पुलिस के विशेष सैल की टीम फागू और ठियोग क्षेत्र में गश्त पर थी उन्हें सूचना मिली की बासा ठियोग में एक दूकान में अवैध शराब बेची जा रही है। विशेष दस्ते की अगुवाई कर रहे मुख्य आरक्षी पुनीत शर्मा की अगुवाई में बासा ठियोग में मेहता जनरल स्टोर और आरोपी के घर से 16 पेटी और पांच बोतल देसी शराब ऊना नंबर वन की बरामद कीं। इस मालले में मस्तराम निवासी बासा ठियोग के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के मामला दर्ज किया गया है और मामले की जाँच ठियोग पुलिस थाना के एस एच ओ सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार कर रहे हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

किन्नौर प्रवास पर रहेंगे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा और शिलान्यास

सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…

4 hours ago

चौपाल में चूड़धार जाते समय हादसा, 25 वर्षीय युवती की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। चूड़धार की ओर जाते समय मूढ़ा के पास रास्ते में गिरने से…

1 day ago

कहासुनी बनी खूनी जंग! सोलन में तेजधार हथियार से हमला, एक युवक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के चौक बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम…

1 day ago

सोलन में कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, चौक बाजार में खूनी झड़प

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…

2 days ago

संगड़ाह के जावगाधार में युवक का रास्ता रोककर मारपीट, हाथ में काटा; जान से मारने की धमकी

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर के संगड़ाह थाना क्षेत्र के जावगाधार में मारपीट का मामला सामने…

2 days ago

रेणुका जी में बस चालक को खिड़की से खींचकर मारपीट, तीन लोगों पर केस

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के रेणुका जी थाना क्षेत्र में बस चालक के साथ मारपीट का…

2 days ago