अपराध /दुर्घटना

चचेरे भाई की हत्या करने के बाद फरार हुआ आरोपी, गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

अकाश शर्मा की हत्या के संबंध में थाना ढली में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत दर्ज एफआईआर संख्या 81/25 में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। मुख्य अभियुक्त अर्जुन शर्मा (पुत्र अनिल शर्मा, निवासी मकान नंबर 35, मेन मार्केट, सेक्टर-10, पंचकूला, हरियाणा), जो ढली टनल के पास स्थित होटल ग्रैंड मैजेस्टिक में अपने चचेरे भाई अकाश शर्मा की हत्या करने के बाद फरार हो गया था, जिसको गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक शिमला ने बताया कि तकनीकी निगरानी, मानवीय खुफिया जानकारी और विभिन्न टीमों के समन्वित प्रयासों के आधार पर अर्जुन शर्मा का पता लगाकर 14 जून, 2025 की सुबह पंचकूला (हरियाणा) के बाहरी क्षेत्र से उसे गिरफ्तार किया गया। यह सफल गिरफ्तारी शिमला पुलिस द्वारा की गई तेज और समन्वित कार्रवाई तथा स्थानीय पुलिस के सहयोग से संभव हो सकी। शिमला पुलिस जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अपराधियों को शीघ्र न्याय के कटघरे तक लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Himachal Darpan

Recent Posts

किन्नौर प्रवास पर रहेंगे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा और शिलान्यास

सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…

4 hours ago

चौपाल में चूड़धार जाते समय हादसा, 25 वर्षीय युवती की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। चूड़धार की ओर जाते समय मूढ़ा के पास रास्ते में गिरने से…

1 day ago

कहासुनी बनी खूनी जंग! सोलन में तेजधार हथियार से हमला, एक युवक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के चौक बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम…

1 day ago

सोलन में कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, चौक बाजार में खूनी झड़प

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…

2 days ago

संगड़ाह के जावगाधार में युवक का रास्ता रोककर मारपीट, हाथ में काटा; जान से मारने की धमकी

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर के संगड़ाह थाना क्षेत्र के जावगाधार में मारपीट का मामला सामने…

2 days ago

रेणुका जी में बस चालक को खिड़की से खींचकर मारपीट, तीन लोगों पर केस

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के रेणुका जी थाना क्षेत्र में बस चालक के साथ मारपीट का…

2 days ago