मुख्य समाचार

कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर लिटरेचर फेस्टिवल का शुभारंभ किया

किन्नौर (सुरजीत नेगी, संवाददाता),

कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला के आईस स्केटिंग रिंक कल्पा में आयोजित किए जा रहे दो दिवसीय किन्नौर लिटरेचर फेस्टिवल का शुभारंभ कर साहित्यक माहौल स्थापित किया।

कैबिनेट मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि किन्नौर जिला का इतिहास व संस्कृति प्राचीन होने के साथ-साथ समृद्ध व वैभवशाली है जो किन्नौर जिला को वैश्विक पटल पर एक साहित्यक और आकर्षक पहचान देता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के साहित्य महोत्सव लोगों को किन्नौर जिला के समृद्ध इतिहास, संस्कृति, रीति-रिवाज़, खान-पान व पहरावे के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करने का उचित मंच है जहां किन्नौर जिला व देश के अन्य साहित्यकार किन्नौर के इतिहास व संस्कृति का ज्ञान विस्तारपूर्वक प्रदान करते है और साथ ही नई सोच व पहलों पर विचार-विमर्श करते हैं।

राजस्व मंत्री ने साहित्य महोत्सव में आए छात्र व छात्राओं को साहित्य व संस्कृति के प्रति रुचि दिखाने के लिए आनंद का भाव प्रकट करते हुए कहा कि आज के समय में युवा पीढ़ी को हमारी समृद्ध संस्कृति का मूल ज्ञान होना अति आवश्यक है ताकि हम किन्नौर सहित अन्य जनजातीय जिलों की समृद्ध प्राचीन संस्कृति को आने वाली पीढ़ी के लिए संरक्षित व संवर्धित रख सके।

जगत सिंह नेगी ने किन्नौर जिला के इतिहास व समृद्ध संस्कृति के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अपने साहित्यिक अनुभव को सांझा करते हुए कहा कि जिला किन्नौर का अत्यंत प्राचीन व गूढ़ इतिहास है। किन्नर कैलाश की गोद में बसा जनजातीय जिला किन्नौर अपने नेसंगिक सौंदर्य, देव परंपराओं, सांस्कृतिक विविधताओं व अनूठी संस्कृति से भरपूर है। उन्होंने उपस्थित लोगों को जिला किन्नौर की भौगोलिक व सांस्कृतिक धरोहरों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने लोगों से अपनी संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए आगे आने का भी आग्रह किया।

इस अवसर पर बौद्ध धर्म के दलाई लामा का शुभ संदेश व आशीर्वाद भी प्रस्तुत किया गया।

किन्नौर लिटरेचर फेस्टिवल में देश, प्रदेश व जिला के प्रसिद्ध साहित्यकारों के मध्य एक पैनल चर्चा का भी आयोजन किया गया जिसमें साहित्यकारों द्वारा अपने-अपने साहित्य के क्षेत्र से संबंधित विचार रखे गए तथा एक साहित्यिक वातावरण स्थापित किया गया।
उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने सभी गणमान्य व्यक्तियों का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस किन्नौर साहित्य महोत्सव को आयोजित करने का उद्देश्य प्रदेश व जिला के साहित्यकारों को एक मंच प्रदान कर उनके साहित्यक अनुभव को सांझा करना है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर, उपमंडलाधिकारी कल्पा अमित कल्थाईक, पंचायत समिति कल्पा की अध्यक्षा ललिता पंचारस, जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्य डॉ. सूर्या बोरस, केसर नेगी, जिला परिषद सदस्य हितेष नेगी, राज्य इंटेक के उपाध्यक्ष कुलवंत नेगी, जिला इंटेक के अध्यक्ष मान चंद नेगी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्षा सरोज नेगी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

8 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

22 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

22 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

1 day ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

1 day ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

1 day ago