ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर।
बिलासपुर जिला के घुमारवीं थाना क्षेत्र की पनोह पंचायत से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां 14 वर्षीय एक छात्र ने पुराने मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सौरव पुत्र प्रवीण कुमार के रूप में हुई है, जो दसवीं कक्षा का छात्र था।
मिली जानकारी के मुताबिक सौरव बीते दिन टीवी देखने की जिद कर रहा था। लेकिन माता-पिता ने उसे पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा। इसी बात से नाराज होकर सौरव पुराने मकान की ओर चला गया। जब कुछ समय बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो वह पुराने मकान की पहली मंजिल पर छत की लकड़ी से रस्सी के सहारे लटका मिला।
सूचना मिलते ही घुमारवीं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
पुलिस ने परिजनों, स्थानीय पंचायत प्रधान, उपप्रधान और अन्य लोगों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।बिलासपुर जिला के घुमारवीं थाना क्षेत्र की पनोह पंचायत से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां 14 वर्षीय एक छात्र ने पुराने मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सौरव पुत्र प्रवीण कुमार के रूप में हुई है, जो दसवीं कक्षा का छात्र था।
मिली जानकारी के मुताबिक सौरव बीते दिन टीवी देखने की जिद कर रहा था। लेकिन माता-पिता ने उसे पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा। इसी बात से नाराज होकर सौरव पुराने मकान की ओर चला गया। जब कुछ समय बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो वह पुराने मकान की पहली मंजिल पर छत की लकड़ी से रस्सी के सहारे लटका मिला।
सूचना मिलते ही घुमारवीं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
पुलिस ने परिजनों, स्थानीय पंचायत प्रधान, उपप्रधान और अन्य लोगों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। चूड़धार की ओर जाते समय मूढ़ा के पास रास्ते में गिरने से…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के चौक बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम…
नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…
ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर के संगड़ाह थाना क्षेत्र के जावगाधार में मारपीट का मामला सामने…
ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के रेणुका जी थाना क्षेत्र में बस चालक के साथ मारपीट का…