Categories: Uncategorized

हिमाचल प्रदेश में गर्मी का कहर: तापमान ने तोड़े रिकॉर्ड, 13 जून से बारिश के आसार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला।

हिमाचल प्रदेश में गर्मी ने अब पहाड़ों को भी नहीं छोड़ा है। मैदानों के साथ-साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को ऊना में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा। वहीं बिलासपुर में तापमान 39.1 डिग्री, नेरी में 40.3 डिग्री और कांगड़ा में 38.6 डिग्री दर्ज किया गया।राजधानी शिमला में भी गर्मी का असर नजर आने लगा है। दो-तीन दिन पहले तक ठंड का अहसास कराने वाली शिमला में रविवार को अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन दिन चढ़ते ही धूप ने तेज गर्मी का एहसास करवा दिया।अगले चार दिन शुष्क, फिर बदलेगा मौसममौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, आगामी चार दिनों तक राज्यभर में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा, जिससे तापमान में और वृद्धि हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है।हालांकि राहत की खबर यह है कि 13 और 14 जून को मौसम करवट ले सकता है। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में गर्जन और बिजली की चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने इन दो दिनों के लिए यैलो अलर्ट जारी किया है।तेज हवाओं का भी असरराज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा और तापमान में कोई बड़ा बदलाव दर्ज नहीं किया गया। हालांकि, कुकुमसेरी और ताबो क्षेत्रों में तेज हवाएं चलीं। कुकुमसेरी में हवाओं की रफ्तार 39 किलोमीटर प्रति घंटा और ताबो में 37 किलोमीटर प्रति घंटा रही।

Himachal Darpan

Recent Posts

तीन बहनों का इकलौता भाई था 11 वर्षीय अनिकेत, असमय मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के जिला सिरमौर से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। शिलाई…

2 hours ago

जाखू मंदिर में दर्शन करने पहुंचे IGMC कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत, 47 साल की उम्र में थमी सांसें

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के प्रसिद्ध जाखू हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे आईजीएमसी शिमला…

1 day ago

रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया भगानी फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर, विजिलेंस ने 10,050 रुपये के साथ दबोचा

ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ स्टेट…

2 days ago

राजगढ़ में फर्जी कृषक प्रमाण पत्र के सहारे करोड़ों की जमीनों के सौदों का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

निशेष शर्मा राजगढ़। सिरमौर जिले के राजगढ़ क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों और कथित जाली कृषक…

2 days ago

2500 करोड़ के क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी के करीबी अतुल सूद गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के बहुचर्चित 2500 करोड़ रुपये के क्रिप्टोकरेंसी निवेश घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय…

3 days ago

नाहन-शिलाई सड़क पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी ब्रेजा कार, पिता-पुत्र की मौत, रातभर लापता रही 11 वर्षीय बेटी सुरक्षित मिली

संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला में नाहन-शिलाई-रोहनाट सड़क पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा…

3 days ago