नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और सेवा भावना पर केंद्रित रहा कार्यक्रम
राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
इटरनल विश्वविद्यालय, बड़ू साहिब की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा 29 मई से 4 जून 2025 तक सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस शिविर की शुरुआत माननीय चांसलर बाबा डॉ. दविंदर सिंह जी के पावन आशीर्वाद और कुलपति प्रो. (डॉ.) जसविंदर सिंह के कुशल मार्गदर्शन में की गई। शिविर का शुभारंभ नशा मुक्ति पर एक जागरूकता रैली के साथ हुआ, जिसका नेतृत्व इंजीनियर अनिता चौधरी और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोहित कुमार ने किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्रों में निःस्वार्थ सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व और स्वैच्छिक भागीदारी की भावना को जागृत करना था।
सप्ताह भर चले इस शिविर में एनएसएस स्वयंसेवकों ने विभिन्न रचनात्मक और समाजोपयोगी गतिविधियों में भाग लिया। इनमें नशा मुक्ति, स्वच्छता और पर्यावरण सुरक्षा पर रैलियाँ, माइंडफुलनेस और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी कार्यशालाएं, “वॉल ऑफ काइंडनेस” के तहत वस्त्र और पुस्तक वितरण, तथा शिक्षण सत्र शामिल रहे। स्वयंसेवकों ने काखली गांव में जाकर ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं को समझा। “पर्यावरण और युवाओं की भूमिका” विषय पर विशेष व्याख्यान ने युवाओं में पर्यावरणीय जिम्मेदारियों को लेकर जागरूकता बढ़ाई।
इसके अतिरिक्त, परिसर स्वच्छता अभियान, सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग, वृक्षारोपण और लंगर हॉल में सेवा कार्य जैसे पहलुओं ने शिविर को और भी प्रभावशाली बनाया। शिविर का समापन समारोह विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. (डॉ.) जसविंदर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में सभी स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र वितरित किए और उन्हें अनुशासन, करुणा और सेवा भावना को जीवन में उतारने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. सुरजन सिंह, DSW डॉ. योगिता ठाकुर, ACE प्राचार्य डॉ. रैनो भाटिया, ACBS डीन डॉ. कमल किशोर समेत विभिन्न विभागों के शिक्षक और अधिकारी उपस्थित रहे। अंत में एक एनएसएस स्वयंसेवक द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया, जिसके साथ यह सात दिवसीय शिविर उत्साह, प्रेरणा और सेवा भावना के साथ सम्पन्न हुआ।
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के जिला सिरमौर से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। शिलाई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के प्रसिद्ध जाखू हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे आईजीएमसी शिमला…
ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ स्टेट…
निशेष शर्मा राजगढ़। सिरमौर जिले के राजगढ़ क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों और कथित जाली कृषक…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के बहुचर्चित 2500 करोड़ रुपये के क्रिप्टोकरेंसी निवेश घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय…
संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला में नाहन-शिलाई-रोहनाट सड़क पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा…