Uncategorized

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

सुरजीत नेगी/रामपुर बुशहर,
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज पर्यावरण विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर आशुतोष बहुगुणा, परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस झाखड़ी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहें। कार्यक्रम के दौरान परियोजना प्रमुख महोदय ने सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई और इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम “प्लास्टिक प्रदूषण की समाप्ति (Ending Plastic Pollution)” पर बल देते हुये सभी से अपने दैनिक जीवन में प्लास्टिक उपयोग को कम करने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिनमें कर्मचरियों के लिए निबंध लेखन, कर्मचारियों की पत्नियों/पतियों के लिए “बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट” मॉडल निर्माण, कर्मचारियों के बच्चों के लिए पोस्टर मेकिंग तथा प्रशिक्षुओं के लिए नारा-लेखन इत्यादि प्रतियोगिताएँ रहीं। इस अवसर पर अजय कुमार, उप- महाप्रबंधक, प्रापण एवं संविदा विभाग द्वारा परियोजना प्रमुख को एक पौधा उपहार स्वरूप भेंट किया गया। इसी के साथ परियोजना प्रमुख आशुतोष बहुगुणा द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया और सभी को प्रोत्साहित करते हुए उन्होनें भविष्य में भी सभी से इस प्रकार की गतिविधियों में अधिक से अधिक मात्रा में भाग लेते रहने की अपील की।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

11 hours ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

11 hours ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

13 hours ago

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

2 days ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

2 days ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

2 days ago