मुख्य समाचार

महारानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर आर वी एन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, ददाहू में संगोष्ठी व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

ददाहू (हेमंत चौहान, संवाददाता),

भारतीय इतिहास की महान महिला शासक महारानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में आर वी एन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, ददाहू में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित 21 मई से 31 मई तक चल रहे विशेष सप्ताह का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों व सार्वजनिक स्थलों पर इस महापुरुष के योगदान को याद किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कल्याण एवं बीडीसी अध्यक्ष अनीता शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र ठाकुर द्वारा किया गया।

इस अवसर पर संगोष्ठी व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने महारानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में छवि ने प्रथम स्थान, अनुष्का शर्मा ने द्वितीय स्थान, तथा चेष्टा वालिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथियों द्वारा विजयी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में सीमा कल्याण ने विद्यार्थियों को महारानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन और कार्यों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होलकर का जीवन त्याग, सेवा, प्रशासनिक कुशलता और न्यायप्रियता का अनुपम उदाहरण है। वहीं अनीता शर्मा ने बच्चों को नशे से दूर रहने और अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा दी।

विद्यालय प्रबंधक राजेंद्र ठाकुर ने मुख्य अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को इतिहास की महान विभूतियों से सीखने का अवसर मिलता है और वे उनके पदचिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित होते हैं। उन्होने बताया कि अहिल्याबाई होलकर का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के चौंडी गाँव में हुआ। वे एक सामान्य परिवार से थीं, परंतु बचपन से ही उनमें सेवा, करुणा और नेतृत्व के गुण थे। उन्होंने 1767 से 1795 तक मालवा (वर्तमान मध्य प्रदेश) की रियासत पर शासन किया।उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर, द्वारका, सोमनाथ, रामेश्वरम, गंगा घाट, मथुरा-वृंदावन सहित कई धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार करवाया।13 अगस्त 1795 को इस संसार से विदा हो गईं, लेकिन उनके कार्य आज भी प्रेरणा का स्रोत हैं। महारानी अहिल्याबाई होलकर का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अमिट प्रकाशपुंज के समान है।

Himachal Darpan

Recent Posts

थाना छोटा शिमला द्वारा दो गुमशुदा नाबालिग लड़कियों को 3 घंटे में सुरक्षित बरामद किया गया।

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 15 फरवरी 2026 को लगभग दोपहर थाना छोटा…

17 hours ago

बीएसएनएल स्टोर से केबल व कॉपर चोरी मामले में 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),जिला शिमला के झाकड़ी क्षेत्र में स्थित Bharat Sanchar Nigam…

17 hours ago

केलांग में बुनियादी स्की प्रशिक्षण कार्यक्रम का उपायुक्त ने किया शुभारंम्भ

लाहौल ( रंजीत लाहौली,संवाददाता ), लाहौल मााउंटेनियरिंग एव स्नोबोर्ड एसोसिएशन द्वारा आज केलांग में एक…

18 hours ago

अग्निवीर पंजीकरण 13 फरवरी से 01 अप्रैल तक

नाहन (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), भारतीय सेना में अग्निवीर स्कीम के तहत वर्ष 2027 के…

19 hours ago

पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौहराधार में सीबीएसई पाठ्यक्रम के तहत प्रवेश शुरू।पहली से नौवीं कक्षा तक ‘पहले आओ, पहले पाओ’ आधार पर होंगे दाखिले

नोहराधार ( निशेष शर्मा ,संवाददाता ), पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौहराधार में शैक्षणिक…

21 hours ago