राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
सोलन: जिला राइफल एसोसिएशन सोलन द्वारा आयोजित दसवीं जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में युवाओं ने अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के 185 प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपनी शूटिंग क्षमताओं का परिचय दिया।
Men Individual कैटेगरी के 10 मीटर एयर राइफल मुकाबले में नोहरा धार के पंकज ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। उनके इस प्रदर्शन ने ना सिर्फ उनके क्षेत्र बल्कि उनके परिवार को भी गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में शूटिंग के प्रति रुचि को बढ़ावा देना और उन्हें इस क्षेत्र में करियर की दिशा दिखाना है। प्रतियोगिता में भाग लेने आए प्रतिभागियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
समापन समारोह में टूरिज्म विभाग के प्रबंध निदेशक राजीव कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। आयोजकों ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करने और उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करने के लिए निरंतर आयोजित की जाती रहेंगी।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…