मुख्य समाचार

नहीं रहे शलाणा गांव के मास्टर जौगेद्रं सिंह चौहान, 96 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

राजगढ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

राजगढ़ क्षेत्र के प्रसिद्ध शिक्षाविद् और समाजसेवी मास्टर जौगेद्रं सिंह चौहान का 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार पैरवी नदी के पावन तट पर किया गया, जहां सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। दैनिक जागरण के पत्रकार विकल्प ठाकुर के दादा मास्टर जौगेद्रं सिंह चौहान के निधन पर पत्रकार संघ राजगढ़ ने गहरा शोक व्यक्त किया है । संघ के प्रधान शेरजंग चौहान, उप प्रधान हरदेव भारद्वाज, बी आर चौहान, महासचिव नितिन भारद्वाज, राजकुमार सूद, पवन तोमर, नितिन वल्ल्यात, निशेष शर्मा, प्रवेश शर्मा सहित सभी सदस्यों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है । संघ ने आपाकालीन बैठक बुलाकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा ।

बता दे कि जोगिंदर चौहान इस क्षेत्र के सबसे पुराने और सम्मानित शिक्षकों में से एक रहे हैं। उनकी पहली नियुक्ति वर्ष 1955 में तत्कालीन मिडल स्कूल, राजगढ़ में हुई थी। बाद में राजनीतिक कारणों से उन्होंने शिक्षण कार्य से त्यागपत्र दे दिया। शिक्षा के क्षेत्र से अलग होने के बाद मास्टर जौगेद्रं सिंह ने सामाजिक और राजनीतिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभाई। वे लगातार 15 वर्षों तक राजगढ़ (अब शलाणा) पंचायत के प्रधान रहे। आपातकाल के समय उन्हें लगभग एक महीने तक नाहन जेल में भी रहना पड़ा। राजनीतिक क्षेत्र में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। वर्ष 1990 से 1993 तक वे जिला सिरमौर भाजपा के अध्यक्ष रहे। राजगढ़ मेले के आयोजन में भी उनकी अहम भूमिका होती थी, जिससे क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को मजबूती मिली। हाल ही में उन्होंने अपनी 65वीं शादी की सालगिरह मनाई थी।

 

Himachal Darpan

Recent Posts

किन्नौर प्रवास पर रहेंगे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा और शिलान्यास

सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…

2 hours ago

चौपाल में चूड़धार जाते समय हादसा, 25 वर्षीय युवती की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। चूड़धार की ओर जाते समय मूढ़ा के पास रास्ते में गिरने से…

23 hours ago

कहासुनी बनी खूनी जंग! सोलन में तेजधार हथियार से हमला, एक युवक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के चौक बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम…

1 day ago

सोलन में कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, चौक बाजार में खूनी झड़प

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…

2 days ago

संगड़ाह के जावगाधार में युवक का रास्ता रोककर मारपीट, हाथ में काटा; जान से मारने की धमकी

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर के संगड़ाह थाना क्षेत्र के जावगाधार में मारपीट का मामला सामने…

2 days ago

रेणुका जी में बस चालक को खिड़की से खींचकर मारपीट, तीन लोगों पर केस

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के रेणुका जी थाना क्षेत्र में बस चालक के साथ मारपीट का…

2 days ago