शिक्षा

अतिरिक्त उपायुक्त ने गोद लिए स्कूल का किया निरीक्षण

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),

प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के स्कूलों और समाज के बीच बेहतर समन्वय और सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने के लिए अपना विद्यालय – द हिमाचल स्कूल एडॉप्शन प्रोग्राम आरम्भ किया गया है, जिसके तहत अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा ने आज गोद लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संजौली स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी कक्षाओं में बच्चों के साथ वार्तालाप किया। इसके साथ ही स्कूल के वार्षिक परिणाम के बारे में भी रिपोर्ट ली।बच्चों से रूबरू होते हुए अभिषेक वर्मा ने कहा कि जीवन में अनुशासन सबसे अधिक भूमिका निभाता है। छात्र जीवन से जो अनुशासन में रहना सीख लेता है, वह सफलता की राह पर चलता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने स्कूलों और समाज के बीच बेहतर समन्वय और सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने के लिए अपना विद्यालय–द हिमाचल स्कूल एडॉप्शन प्रोग्राम शुरू किया है, जिसके तहत जिला के 100 अधिकारियों ने स्कूलों को गोद लिया है। हर महीने अधिकारी स्कूलों में जा रहे है और विभिन्न  गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य भी यही है कि संजौली स्कूल में बेहतर शिक्षा व्यवस्था विकसित हो सके। इसके अलावा यहां के बच्चे शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ खेलों व अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन कर सके। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वह नशे से दूर रहे और खेलों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

3 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago