शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),
उपायुक्त कार्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर कर्मचारियों को उपायुक्त अनुपम कश्यप ने शपथ दिलवाई। उपायुक्त ने कहा कि हम भारतवासी अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते हैं। इसके साथ ही निष्ठापूर्वक हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ लेते हैं। इस दौरान सभी ने मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुँचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की भी शपथ ली। उल्लेखनीय है कि 21 मई 1991 को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तमिलनाडु में आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी। उनकी याद में 21 मई को देशभर में राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है और आतंकवाद व हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ ली जाती है।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…