मुख्य समाचार

राह-वीर योजना के तहत सड़क दुर्घटना के प्रभावितों को अस्पताल ले जाने वाले व्यक्ति को प्रदान की जाएगी 25 हजार रुपए की राशि – उपायुक्त किन्नौर

रिकांग पिओ (ब्यूरो रिपोर्ट),

उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने आज यहां बताया कि भारत सरकार के सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा राह-वीर योजना आरम्भ की गई है जिसके तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को गोल्डन आवर में तुरंत चिकित्सा उपलब्ध करवाने तथा अस्पताल ले जाने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपए की राशि सम्मान के रूप में प्रदान की जाएगी। डॉ अमित कुमार शर्मा ने बताया कि राह-वीर योजना 21 अप्रैल, 2025 से आरंभ हो गई है जो 31 मार्च, 2026 तक चालू रहेगी। योजना के तहत एक व्यक्ति साल में 5 बार इनाम प्राप्त कर सकता है तथा 10 चुनिंदा राह-वीरों को 1 लाख रुपए तक की अतिरिक राशि प्रदान की जाएगी। राह-वीरों के बैंक खातों में सीधे राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत किसी भी राह-वीर को  कोई भी कानूनी कार्यवाही का सामना नहीं करना पड़ेगा और यदि किसी राह-वीर के अधिकारों का हनन होता है तो वह सीधा शिकायत निवारण समिति के पास अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

17 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

17 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

17 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

17 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

20 hours ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

1 day ago