मुख्य समाचार

शिक्षा मंत्री ने किया 1 करोड़ से निर्मित “धानसर शिलोली” संपर्क मार्ग का उद्घाटन

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),

शिक्षा मंत्री आज अपने एक दिवसीय दौरे पर जुब्बल क्षेत्र के सीमावर्ती गाँव धानसर में मौजूद थे, जहाँ पर उन्होंने ग्राम पंचायत झालटा के अंतर्गत 1 करोड़ की लागत से निर्मित “धानसर शिलोली” संपर्क मार्ग का उद्घाटन किया।इस अवसर पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि खनाशनी क्षेत्र उनके विधानसभा क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण अंग है और इस पूरे क्षेत्र से उनका एक पारिवारिक और भावनात्मक सम्बन्ध है जिसकी नींव भूतपूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल द्वारा रखी गयी। ठाकुर रामलाल की प्रदेश के विकास के प्रति एक सकारात्मक सोच थी और यह मानना था कि पहाड़ों के विकास में सर्वाधिक योगदान सड़कों का रहता है। सड़के जो न केवल दूर दराज़ के क्षेत्रों को मुख्य धारा से जोड़ती है बल्कि सेब बागवानी बहुल क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है जिससे की किसान बागवान अपनी फसल समय पर बाज़ारों में पहुंचा सकते है और अपनी अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ कर सकते है। उन्होंने कहा कि धानसर-शिलोली सड़क न केवल स्थानीय निवासियों को सुविधा प्रदान करेगी बल्कि इससे सीमवर्ती उत्तराखंड राज्य की कोठीगाड़ क्षेत्र की किराणु और दुचाणु पंचायतें भी लाभान्वित होंगी। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक पल है क्यूंकि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में सड़कों का निर्माण सर्वाधिक चुनौतीपूर्ण और कठिन कार्य है।उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार इस विषय पर गंभीर है और विशेषकर जुब्बल नावर कोटखाई में सड़कों के निर्माण में अभूतपूर्व कार्य हुआ है जहाँ सड़कों के निर्माण में 400 करोड़ रूपये की सर्वाधिक स्वीकृति प्राप्त हुई वहीँ पिछले अढ़ाई वर्षों के कार्यकाल में 125 सड़कों की सफल पासिंग की गयी है और विशेष कर खनाशनी क्षेत्र में 3 करोड़ 30 लाख की लागत से 14 विभिन्न सड़कों का निर्माण हुआ है।यह प्रक्रिया निरंतर जारी है और बहुत जल्दी बाकी रह गए क्षेत्रों को भी सड़क से जोड़ा जायेगा। 

38 करोड़ से निर्माणाधीन महत्वाकांक्षी उठाऊ पेयजल योजना से लाभान्वित होंगी 27 पंचायतें 

रोहित ठाकुर ने बताया कि विपरीत वित्तीय परिस्थिति होने के साथ प्रदेश को सदी की सबसे बढ़ी आपदा का सामना भी करना पड़ा जहाँ पर सैकड़ो करोड़ रूपये का नुक्सान हमें झेलना पड़ा। इसके बावजूद विभिन्न विकास कार्य प्रगति पर है। सड़कों के अतिरिक्त बिजली, पेयजल और भवन निर्माण के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व विकास हुआ जिसमे कि 66KV सब स्टेशन हटकोटी का लोकार्पण और विभिन्न विद्यालयों के भवन निर्माण कार्य उल्लेखनीय है। इसके अतिरिक्त 38 करोड़ की लागत से एक महत्वाकांक्षी उठाऊ पेयजल योजना निर्माणाधीन है जहाँ पब्बर नदी से विधानसभा क्षेत्र की 27 पंचायतों को पानी मुहैया करवाया जायेगा।


इस अवसर पर ज़िला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा, कांग्रेस मण्डल पूर्व अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, निदेशक हिमफेड भीम सिंह झौटा, पूर्व ज़िला परिषद सदस्य मोतीलाल सिथता, शारदा ठाकुर, जुब्बल कोटखाई युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक कालटा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष कोटखाई अतुल चौहान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष जुब्बल विक्रांत सिथता, स्थानीय एवं साथ लगती पंचायतों के जन प्रतिनिधि, साथ लगते उत्तराखंड के किराणु और दुचाणु पंचायत के प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

बॉक्स शिक्षा मंत्री 23 मई को गरावग में विभिन्न विकास कार्यों के करेंगे उद्धघाटन व शिलान्यास 

शिक्षा मंत्री 23 मई को प्रातः 11 बजे ग्राम पंचायत बरथाटा के गरावग में केलवी गरावग बलाई सड़क का उद्घाटन तथा सोजला-केलवी-गरावग मार्ग पर 30 मीटर मोटरेबल पुल का शिलान्यास करेंगे। इसके उपरांत वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जनता की शिकायतें सुनेंगे। इसके पश्चात वह दोपहर 1 बजे बलाई में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जनता की शिकायतें सुनेंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

11 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

11 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

12 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

12 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

14 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

14 hours ago