ब्यूरो रिपोर्ट शिमला
प्रदेश की राजधानी शिमला से बुधवार सुबह चौंकाने वाली घटना सामने आई है।राज्य सचिवालय के मुख्य गेट पर उस वक्त हंगामा मच गया, जब एक कांग्रेस नेता ने गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया।सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नेता सचिवालय में जाना चाहता था, लेकिन उसके पास गेट पास नहीं था।जब सुरक्षाकर्मी ने नियम के तहत रोकने की कोशिश की, तो नेता भड़क गया और बोला— “तू रोकने वाला कौन… मेरी सरकार है, मेरी मर्जी चलेगी।”इसके बाद बहस इतनी बढ़ गई कि नेता ने सुरक्षाकर्मी को थप्पड़ मारा और हाथापाई शुरू कर दी।घटना के तुरंत बाद सचिवालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई।मौके पर पुलिस भी पहुंची और दोनों को थाने ले जाया गया।हालांकि, बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा गर्म है—क्या नेता कानून से ऊपर हैं?राज्य सचिवालय जैसी संवेदनशील जगह पर हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और राजनीतिक आचरण दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।अब देखना है कि क्या प्रशासन इस मामले को यूं ही समझौते में दफन कर देगा, या कोई सख्त कदम उठाया जाएगा।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…