मुख्य समाचार

आपदाओं से निपटने के लिए जिला में 19 से 31 मई, 2025 तक होगा परिचय अभ्यास कार्यक्रम- प्रियंका वर्मा

नाहन (हेमंत चौहान, संवाददाता),

जिला सिरमौर में विभिन्न आपदाओं से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा राहत बल (एनडीआरएफ) द्वारा 19 मई से 31 मई, 2025 तक परिचय अभ्यास किया जाएगा। यह जानकारी उपयुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज एन डी आर एफ 14वीं बटालियन नालागढ़ के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में दी। उपयुक्त ने बताया कि एन डी आर एफ के दल द्वारा जिले की भौगोलिक स्थिति, संवेदनशील क्षेत्रों, अस्पतालों, बाढ़ संभावित क्षेत्रों आदि का सर्वेक्षण किया जाएगा तथा आपदा प्रबंधन से संबंधित जानकारी एकत्र की जाएगी, जो जिले में किसी भी आपदा के समय बहुत उपयोगी होगी। उन्होंने बताया कि एन डी आर एफ के दल द्वारा जिले में आपदाओं से निपटने के लिए चिन्हित स्थानों पर प्रशिक्षण तथा मॉक अभ्यास किया जाएगा जिसमें विभिन्न आपदाओं से बचाव की जानकारी दी जाएगी।

प्रियंका वर्मा ने बताया कि दल द्वारा नाहन में 20 मई, 2025 को काला अंब के गांव रामपुर जटां में मेसर्ज़ वर्गो इंडस्ट्रीज, 21 मई को ग्राम मोगीनंद में मेसर्ज़ वुडस्टॉक लैमिनेटस लिमिटेड, 22 मई को ग्राम बनकलां तथा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय जुड्डा का जोहड़ में स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 23 मई को उप मंडल पांवटा साहिब के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंबोया तथा 24 मई को राजकीय उच्च विद्यालय सिरमौरी ताल में स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित होगा। इसी प्रकार 26 मई को उप मंडल कफोटा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कमरऊ में मॉकड्रिल, अभ्यास कार्यक्रम तथा स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम होगा तथा 27 मई को तहसील कमरऊ के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर संवेदनशील स्थानों की जानकारी एकत्रित की जाएगी।

28 मई को उप मंडल शिलाई के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिलाई में मॉक अभ्यास व जागरूकता कार्यक्रम होगा तथा 30 मई को उप मंडल पच्छाद की सब तहसील नारग के ग्राम कुजी में पटाखा फैक्ट्री का दौरा कर निरीक्षण किया जाएगा तथा 31 मई को छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां में मॉकड्रिल, अभ्यास कार्यक्रम तथा स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित होगा। बैठक में जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान, जिला आपदा प्रबंधन समन्वयक अरविंद चौहान, अनीता ठाकुर तथा एनडीआरएफ की 14वीं बटालियन नालागढ़ के इंस्पैक्टर महेंद्र सिंह नेगी, सब इंस्पैक्टर मोहित कुमार, कांसटेबल प्रेम जीत व पूर्णमल ने भाग लिया।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

18 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

18 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

18 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

20 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

22 hours ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

23 hours ago