अपराध /दुर्घटना

राजधानी शिमला के घनपेरी में हत्या का मामला आया सामने

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के घनपेरी गांव में एक हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है। मृतक के भाई ने अपने ही जीजा के खिलाफ पुलिस को इसकी शिकायत दी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका के भाई अक्षय ने बालूगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने उसमें बताया कि उसकी बहन गुलशन की शादी 2020 में घनपेरी गांव के तोता राम से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही आरोपी पति दहेज के लिए गुलशन को लगातार प्रताड़ित करता था। लेकिन 14 मई को जब मृतका की मां ने उसे फोन किया तो बेटी का कोई जवाब नहीं मिला। परिवार को शक हुआ कि कही उनकी बेटी के साथ कुछ हो तो नही गया। जिसके बाद अक्षय अपने रिश्तेदारों के साथ घनपेरी गया। वहां उन्होंने देखा कि गुलशन का शव एक गड्ढे में डाला हुआ था और उसे जलाने का प्रयास किया गया था। इसके बाद वह थाने गए और इसकी शिकायत पुलिस को दी । उधर पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 और 238 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

2 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

2 hours ago

दोस्ती बनी मौत की वजह? ओवरडोज़ देकर हत्या का आरोप, जांच तेज

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में सड़क किनारे मिले युवक के…

2 hours ago

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

1 day ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

1 day ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

1 day ago