अपराध /दुर्घटना

मंडी एसिड अटैक में घायल ममता ठाकुर की मौत

मंडी (नितेश सैनी)

मंडी शहर में हुए दिल दहला देने वाले तेजाब कांड की पीड़ित महिला ममता ठाकुर ने बुधवार रात करीब 12 बजे पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। चार दिनों से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही ममता ने मौत से पहले अपने परिवार को हनुमान घाट, मंडी में ही अंतिम संस्कार करने की इच्छा बताई थी। उन्होंने साफ कहा था कि वह अपना अंतिम संस्कार ससुराल में नहीं चाहतीं।

शनिवार शाम को ममता के पति नन्द लाल ने आपसी विवाद के बाद उस पर तेजाब फेंक दिया था और फिर घर की पहली मंजिल से धक्का दे दिया था। एसिड अटैक से ममता 50 फीसदी से ज़्यादा झुलस गई थीं, जबकि पहली मंजिल से गिरने से उनका जबड़ा भी टूट गया था। हालत अत्यंत गंभीर होने के कारण उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां ट्रॉमा सेंटर के वरन यूनिटी में उनका इलाज चल रहा था। चार दिनों तक असहनीय दर्द झेलने के बाद ममता की हालत बुधवार रात अचानक और बिगड़ गई। डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की जानकारी देर रात उनके परिजनों ने पुलिस को दी।

अब ममता की मौत के बाद इस मामले में बड़ा कानूनी बदलाव किया गया है। पहले आरोपी नन्द लाल के खिलाफ धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज था, लेकिन अब पुलिस धारा 302 (हत्या) भी जोड़ने जा रही है। वही, पुलिस ने परिजनों से सूचना मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाइयां शुरू कर दी हैं। शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, जिसके बाद परिवार को सौंप दिया जाएगा और आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि पीड़ित महिला ने देर रात पीजीआई में दम तोड़ा है और पुलिस अब मामले की जांच हत्या के नजरिए से आगे बढ़ा रही है। इस दर्दनाक घटना ने पूरे मंडी जिले को झकझोर कर रख दिया है। ममता की आखिरी इच्छा ने समाज में महिलाओं की सुरक्षा और घरेलू हिंसा को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

2 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

2 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

3 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

3 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

3 days ago