Uncategorized

नाहन में 26 नवंबर को मजदूर, किसानों का होगा संयुक्त प्रदर्शन

नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),

सीटू जिला सिरमौर कमेटी आज से लागू किए गए चारों लेबर कोड्स की अधिसूचना की कड़े शब्दों में निंदा करती है और इसे देश के मेहनतकश वर्ग के साथ किया गया खुला धोखा करार देती है। कमेटी का कहना है कि यह फैसला मजदूरों के अधिकार, सुरक्षा, वेतन और संगठन के लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला है। 2019 से 2025 तक मजदूर देशभर में हड़तालों और व्यापक विरोधों के माध्यम से लगातार अपनी आपत्ति दर्ज कराते रहे हैं, जिनमें 9 जुलाई 2025 की ऐतिहासिक देशव्यापी हड़ताल एक बड़ा मील का पत्थर रही। इसके बावजूद केंद्र सरकार ने सभी परामर्शों, विरोधों और सुझावों को दरकिनार करते हुए एकतरफा तरीके से लेबर कोड्स लागू कर दिए।

सीटू जिला कमेटी ने सभी मजदूरों से आह्वान किया है कि वे 26 नवंबर 2025 को संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के साथ मिलकर जुझारू प्रतिरोध और अस्वीकृति की कार्रवाई में शामिल हों तथा चारों लेबर कोड्स और श्रम शक्ति नीति 2025 को वापस लेने की मांग बुलंद करें। कमेटी ने सभी कार्यस्थलों पर काले बिल्ले पहनने, गेट मीटिंग्स, नुक्कड़ सभाएँ और विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की अपील भी की है।

जिला महासचिव आशीष कुमार ने कहा कि यह हमला मजदूरों के अधिकारों पर सीधा प्रहार है और इसका डटकर मुकाबला किया जाएगा। उनके साथ जिला अध्यक्ष राजेश तोमर, आंगनवाड़ी यूनियन की जिला महासचिव वीना शर्मा, जिला अध्यक्ष शामा, मिड-डे-मील यूनियन के अध्यक्ष विनीत तथा महासचिव संदीप, औद्योगिक क्षेत्र यूनियन के अध्यक्ष लेखराज और महासचिव बंसी लाल, महामाया टेंपल यूनियन के अध्यक्ष पूरन चंद तथा सुरेश ने भी संयुक्त रूप से कहा कि मजदूर वर्ग इस थोपे गए लेबर कोड्स को स्वीकार नहीं करेगा और संघर्ष को और तेज किया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

मोगीनंद में चिट्टे के कारोबार पर SIU का शिकंजा, 11.54 ग्राम स्मैक के साथ हरियाणा के दो आरोपी गिरफ्तार

संध्या कश्यप नाहन मोगीनंद में चिट्टे के कारोबार पर SIU का शिकंजा, 11.54 ग्राम स्मैक…

4 minutes ago

जूनियो के समीप 50 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दंपति गंभीर रूप से घायल

निशेष शर्मा राजगढ़ राजगढ़ (सिरमौर)। सोलन-राजगढ़ मार्ग पर जूनियो गांव के समीप शनिवार दोपहर एक…

14 hours ago

धर्मशाला में पेंशनरों का शक्ति प्रदर्शन, सुक्खू सरकार को अल्टीमेटम; मांगें नहीं मानीं तो होगा विधानसभा का घेराव!

ब्यूरो रिपोर्ट धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों और पेंशनरों की मांगों को लेकर…

1 day ago

चार महीने पहले अग्निवीर बनने की मनाई थी खुशी, अब साहिल कुमार की मौत से परिवार में पसरा मातम

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश। महाराष्ट्र में हुए हादसे में जान गंवाने वाले अग्निवीर साहिल कुमार…

1 day ago

संजौली में युवती का पीछा कर परेशान करने का आरोप, पुलिस ने युवक को किया पाबंद

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में एक युवती का पीछा कर उसे…

1 day ago

परवाणू में चिट्टा तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 26.89 ग्राम हेरोइन के साथ 2 युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), परवाणू: जिला सोलन के परवाणू में पुलिस ने नशा…

2 days ago