निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़।
पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोगटाली ने इस वर्ष की 10वीं कक्षा की परीक्षा में 85% परिणाम दर्ज कर एक बार फिर उत्कृष्टता की मिसाल पेश की है।विद्यालय की छात्रा आरुषि चौहान ने 647 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि लविश ने 642 अंकों के साथ द्वितीय तथा रिया ने 639 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस वर्ष कुल 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 15 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। एक छात्र को गणित विषय में अनुपूरक आई है, जबकि तीन विद्यार्थी परीक्षा में असफल रहे।विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य सुरेंद्र पुंडीर ने परीक्षा परिणाम को विद्यालय की सीमित संसाधनों और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए बेहद सराहनीय बताया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को इस सफलता के लिए बधाई दी और कहा कि विद्यार्थियों ने कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच बेहतरीन प्रदर्शन किया है।विद्यालय की संरक्षक और पच्छाद की माननीय विधायक रीना कश्यप, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनोज ठाकुर तथा ग्राम पंचायत प्रधान अंजना ठाकुर ने भी इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।विद्यालय में इस सफलता को लेकर खुशी का माहौल है और यह उम्मीद की जा रही है कि आने वाले वर्षों में विद्यार्थी इससे प्रेरणा लेकर और भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब। पांवटा साहिब शहर के व्यस्त विश्वकर्मा चौक पर मंगलवार तड़के…
ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। पुलिस थाना कोटखाई में दर्ज SC/ST Act के मामले में माननीय विशेष…
ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने…
ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में रविवार को एक…
ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क…
ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…