Categories: Uncategorized

हिमाचल प्रदेश: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम 15 मई तक हो सकते हैं घोषित

ब्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के परिणाम जल्द ही घोषित किए जा सकते हैं। बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने जानकारी दी है कि दोनों कक्षाओं के परिणाम प्रक्रिया के अंतिम चरण में हैं और संकलन व सत्यापन कार्य तेजी से किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि अगर सभी औपचारिकताएं समय पर पूरी हो गईं, तो 15 मई तक परिणाम घोषित किए जा सकते हैं।इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में करीब 2.5 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।कक्षा 12 की परीक्षाएं मार्च महीने में आयोजित हुई थीं, जबकि 10वीं कक्षा की परीक्षाएं कुछ दिन बाद समाप्त हुईं। उत्तर पुस्तिकाओं की जांच प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और अब डिजिटल संकलन व अंतिम समीक्षा का कार्य प्रगति पर है।डॉ. शर्मा ने बताया कि त्रुटिहीन और सटीक परिणाम सुनिश्चित करने के लिए गुणवत्ता नियंत्रण भी किया जा रहा है। बोर्ड द्वारा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट http://hpbose.org पर अपलोड किए जाएंगे, जहां छात्र अपने रोल नंबर के माध्यम से परिणाम देख सकेंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमानती मामले का उठाया फायदा, दोबारा तस्करी करते पकड़ी गई महिला

शिमला( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) जिला शिमला के रोहडू क्षेत्र में काफी समय…

20 hours ago

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम: 3-4 अप्रैल को येलो अलर्ट, तेज बारिश-बर्फबारी और आंधी की चेतावनी

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर…

21 hours ago

सतलुज में कूदने जा रही महिला को पुलिस ने बचाया, आरक्षी ने लगाई नदी में छलांग

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), मानव जीवन की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते…

21 hours ago

उपायुक्त लाहौल‑स्पीति किरण भड़ाना के नेतृत्व में ग्राम पंचायत शांशा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार

लाहौल (रणजीत लहौली ,संवाददाता ), “सामाजिक न्यायपूर्ण एवं सामाजिक सुरक्षित पंचायत” श्रेणी में 1 करोड़…

21 hours ago

नाहन के दो युवकों से 6.68 ग्राम चिट्टा बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के…

21 hours ago

भरवाईं स्कूल में नान बोर्ड कक्षाओं का परिणाम घोषित तथा शिक्षा -संवाद का हुआ आयोजन ।।

ऊना (अक्की रतन , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक…

21 hours ago