ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू मनाली
मनाली से सटे क्लाथ क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चिट्टा तस्करी के आरोप में दो युवाओं को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक युवक पंजाब का है, जबकि युवती मंडी जिले की रहने वाली है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मनाली के क्लाथ क्षेत्र में नियमित गश्त के दौरान पुलिस टीम ने दो संदिग्धों को रोका। पूछताछ के दौरान शक के आधार पर जब तलाशी ली गई तो उनके पास से 7.450 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रोमिला (23) निवासी जिला मंडी और गगन दीप सिंह (26) पुत्र भूपेंद्र, निवासी सर्राफा बाजार, तहसील अमलोह, जिला फतेहगढ़ साहिब, पंजाब के रूप में की गई है।डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है और बताया कि आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में नशे के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है।
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…
ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…