ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर,
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। पर्यटन स्थल नाको में घूमने आए एक पर्यटक की अचानक मौत हो गई है। पर्यटक की पहचान सुनील सुरेश चंद्र भाटिया (55 वर्ष) निवासी अहमदाबाद, गुजरात के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पर्यटक की मृत्यु के कारणों की पुष्टि फिलहाल नहीं हो पाई है, लेकिन प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि ऑक्सीजन की कमी से यह दुखद घटना हुई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।इस मामले पर जिला उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि पर्यटक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन यह सही है कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पर्यटकों को अक्सर ऑक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि नाको की आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में 10 दिनों के भीतर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सेटअप किया जाएगा ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। त्योहारी सीजन के बीच खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों…
ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर जिला के सराहां में ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर साइबर ठगी…
ब्यूरो रिपोर्ट कुपवी/शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कुपवी में बुधवार शाम एक दर्दनाक…
ब्यूरो रिपोर्ट सरकारी रिकॉर्ड में कथित तौर पर हुई एक गलती का खामियाजा एक 100…
ब्यूरो रिपोर्ट आंधी, बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की संभावना; ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के…
ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब। पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत रामपुरघाट में दो मजदूरों के साथ…