मुख्य समाचार

केंद्र सरकार के निर्देशों पर बिलासपुर में भी आयोजित होगी व्यापक मॉक ड्रिल — डीसी

बिलासपुर (जीवन सिंह),

पाकिस्तान से उत्पन्न हालिया तनाव को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा के लिए व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इस क्रम में राज्य सरकार द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव प्रमोद सक्सेना की अध्यक्षता में सभी जिला प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। मुख्य सचिव ने बताया कि सर्वप्रथम 7 मई को शिमला में मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी, जिसके उपरांत प्रदेश के अन्य जिलों में भी चरणबद्ध रूप से इस प्रकार की ड्रिल की जाएगी।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि जिले में भी अन्य जिलों की भांति मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य नागरिकों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रशिक्षित करना और प्रशासनिक तैयारियों का मूल्यांकन करना है।

उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि मॉक ड्रिल की रूपरेखा जिले के सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर तैयार की जा रही है। इसमें चेतावनी सायरन, बिजली आपूर्ति बाधित करना (ब्लैकआउट), बचाव उपायों और आपातकालीन प्रतिक्रिया जैसी व्यवस्थाओं को शामिल किया जाएगा। मॉक ड्रिल का आयोजन जिले के किसी महत्वपूर्ण स्थान पर किया जाएगा, जिसकी सूचना पहले ही प्रदान कर दी जाएगी।

डीसी राहुल कुमार ने कहा कि यह मॉक ड्रिल आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक सशक्त कदम है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें और केवल अधिकृत सरकारी स्रोतों से प्राप्त निर्देशों का ही पालन करें। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल की सफलता में आम नागरिकों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

2 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

2 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

5 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

6 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

6 hours ago

24 घंटे में कमाल: शिमला पुलिस ने लापता नाबालिग को सकुशल ढूंढ निकाला”

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के…

6 hours ago