Uncategorized

राजस्व मंत्री ने जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांग पिओ में आयोजित विद्यालय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

सुरजीत नेगी/किन्नौर
राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जनजातीय जिला किन्नौर के जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांग पिओ में विद्यालय सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय मेस समिति की बैठक की अध्यक्षता ली तथा विद्यालय में आयोजित की जाने वाली गतिविधियों के मदों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान वर्ष 2024 में विद्यालय में आयोजित की गई गतिविधियों की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई।
राजस्व मंत्री ने विद्यालय में चल रहे निर्माणाधीन कार्यों की अद्यतन स्थिति का निरीक्षण किया तथा संबंधित विभागों को समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को विद्यालय में 24 घंटे पानी की सुचारू उपलब्धता करने के आदेश दिए। इसके अलावा पुलिस विभाग को विद्यालय परिसर में रात के दौरान सुरक्षा रखने के निर्देश दिए तथा विद्यालय के रसोई घर की मुरम्मत के संबंधित विभाग को आदेश दिए गए।
बैठक में जवाहर नवोदय विद्यालय को पानी का टैंक हस्तान्तरित करने पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इसके अलावा विद्यालय में महिला चिकित्सक व सलाहकार के दौरे की मांग रखी गई तथा विद्यालय वाहन की मांग के मद पर चर्चा की गई। राजस्व मंत्री ने सभी मदों को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जवाहर नवोदय विद्यालय की प्राचार्या शशि कांता कुमारी ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया तथा राजस्व मंत्री को विद्यालय गतिविधियों व मांगों से अवगत करवाया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय रिकांग पीओ उत्तम चंद चौहान, खाद्य नागरिक आपूर्ति अधिकारी धनवीर ठाकुर, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति अभिषेक शर्मा, अध्यापकगण सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

त्योहारी सीजन में महंगाई की मार, शिमला में सरसों तेल, चीनी और आटे के दाम बढ़े

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। त्योहारी सीजन के बीच खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों…

20 hours ago

ऑनलाइन शॉपिंग के चक्कर में ऐसा फंसी युवती, CBI-पुलिस का डर दिखाकर उड़ाए ₹5.64 लाख!

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर जिला के सराहां में ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर साइबर ठगी…

1 day ago

घर लौट रहा था 17 वर्षीय आयुष, रास्ते में मौत ने छीन ली जिंदगी!

ब्यूरो रिपोर्ट कुपवी/शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कुपवी में बुधवार शाम एक दर्दनाक…

2 days ago

10 महीने से पेंशन बंद, 100% दिव्यांग सुभाष चंद की दर्दभरी गुहार—‘पेंशन बहाल करो या इच्छामृत्यु की अनुमति दो’

ब्यूरो रिपोर्ट सरकारी रिकॉर्ड में कथित तौर पर हुई एक गलती का खामियाजा एक 100…

2 days ago

हिमाचल में मौसम का बड़ा अलर्ट! 10 जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का खतरा, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

ब्यूरो रिपोर्ट आंधी, बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की संभावना; ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के…

2 days ago

मकान निर्माण को लेकर हुआ विवाद, डंडों और थप्पड़-मुक्कों से पीटने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब। पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत रामपुरघाट में दो मजदूरों के साथ…

2 days ago