सुरजीत नेगी/किन्नौर,
जनजातीय जिला किन्नौर के भूतपूर्व सैनिकों ने आज यहां गत 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के दौरान मृतकों के प्रति शोक व्यक्त किया तथा बचत भवन से उपायुक्त कार्यालय तक रैली का आयोजन किया। भूतपूर्व सैनिकों ने इस आतंकी घटना में मृतक पर्यटकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की तथा इस बर्बरता पूर्ण आतंकी घटना की निंदा की और भारत सरकार से आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष इंद्र नेगी, भूतपूर्व सैनिक संघ के प्रथम अध्यक्ष राजीव नेगी, सचिव मनोहरी लाल, मीडिया प्रभारी टाशी मेहता सहित भूतपूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
संध्या कश्यप नाहन जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल में एक ऐसा मामला सामने आया है,…
ब्यूरो रिपोर्ट जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी…
ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…
ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…
निशेष शर्मा बेटे की शादी की तैयारियों के बीच एक मां की अचानक मौत ने…