मुख्य समाचार

29 अप्रैल को राजगढ़ में धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री परशुराम जंयती

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

ब्राह्मण समाज कल्याण इकाई राजगढ़ के सौजन्य से आगामी 29 अप्रैल को अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर राजगढ़ में भगवान परशुराम की जंयती धूमधाम से मनाई जाएगी । ब्राह्मण समाज कल्याण इकाई राजगढ़ के प्रधान हरदेव भारद्वाज ने बताया कि 29 अप्रैल को प्रातः 8 बजे स्थानीय शिरगुल देवता के मंदिर में भू देवों द्वारा हवन यज्ञ किया जाएगा । तदापंरात साढ़े 9 बजे शिरगुंल देवता मंदिर से शिरगुल चौक तक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें स्थानीय लोगों के अतिरिक्त राजगढ़ ब्लॉक के विभिन्न गांव के लोगों द्वारा भाग लिया जाएगा ।
उन्होने बताया कि शिरगुल चौक पर अपरांहन 11 बजे भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विशेष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके शुभारंभ किया जाएगा । इस मौके पर दोपहर एक बजे प्रसाद का वितरण किया जाएगा । हरदेव भारद्वाज ने लोगों से इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया है ।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago