राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),
जम्मू काश्मीर के पहलगांव में आंतकी हमले के विरोध में शुक्रवार को व्यापार मंडल द्वारा राजगढ़ शहर की सभी दुकाने 11 बजे तक बंद रही और मारे गये निर्दोष लोगो को श्रद्दांजली अर्पित करने के लिए शौकसभा का आयोजन किया गया। शौकसभा में 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई | समाजसेवी विकल्प ठाकुर, वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश ठाकुर , पूर्व सैनिक अरुण शर्मा , कांग्रेसी नेता राजेन्द्र ठाकुर व् व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम खेड़ा आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और मारे गये लोगो के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की | विकल्प ठाकुर ने कहा कि धर्म पूछकर और वस्त्र उतरवाकर बेगुनाह लोगो को मारा गया है | जिन बच्चो के सामने उनके परिजनों को मारा गया उसका सदमा जीवन भर उनके मन से जा नही पायेगा | उन्होंने कहा कि इस कायरना हरकत के वावजूद अपने देश के ही कुछ लोग उनका बचाव करने में लगे है | लेकिन सच यह है कि उनके साथ केवल हिन्दू होने के कारण यह अपराध हुआ है | अब सवाल यह है कि आखिर कब तक अपने ही देश में हमे हिन्दू होने की सजा भुगतनी पड़ेगी | निर्दोष लोग कब तक मारे जाते रहेंगे | उन्होंने आगे कहा कि भारत सरकार और सेना सक्षम है और वह अपनी कार्यवाही करेगी | लेकिन क्या यह सच नही है कि हमारे बीच में ही छोटे छोटे पाकिस्तान बन चुके है | इनसे हमारी सुरक्षा कौन करेगा | इनके विषय में क्या किया जाए यह समाज को सोचना होगा | वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश ठाकुर ने ने कहा कि हिन्दुओ को चुन चुन कर मारना निंदनीय है | उन्होंने कहा कि कश्मीर में विरोध प्रदर्शन गुमराह करने के लिए किया जा रहा है | हम सभी को धर्म , जाती और दलगत राजनीती से ऊपर उठकर सरकार का समर्थन करना चाहिए | उन्होंने कहा कि शोक सभाओं से कुछ नही होने वाला | राष्ट्रहित में हम सभी को एकजूट होना पड़ेगा | सभी ने सरकार से इसके जिम्मेदार लोगो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की |
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान के…
मंडी ( नितेश सेनी , संवाददाता ) सुंदरनगर पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले रोपा…
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), सिरमौर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे…
कुल्लू (आशा डोगरा , सब एडिटर ), सुंदर ठाकुर के पिता के निधन पर हिमाचल…
ददाहू ( हेमंत चौहान, संवाददाता ), नगर पंचायत संगड़ाह के वार्ड संख्या 01 से 07…
लाहौलस्पीती ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), जिला स्तरीय हिमाचल दिवस (15 अप्रैल) को भव्य…