मुख्य समाचार

किन्नू स्कूल की गार्गी सुहेमा सिंह जेएनवी ठियोग के लिए चयनित

नवोदय स्कूल की नौवीं कक्षा के लिए हुआ गार्गी का चयन

सुरजीत नेगी/रामपुर बुशहर,
उपमंडल रामपुर के दुर्गम क्षेत्र किन्नू स्कूल के विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों में अव्वल स्थान हासिल कर रहे हैं। वर्ष दर वर्ष स्कूल के विद्यार्थी जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। हाल ही में आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग के लिए स्कूल की गार्गी सुहेमा सिंह का चयन हुआ है। गार्गी के चयन के बाद स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने छात्रा को धूमधाम से विदाई दी।

गौर हो कि उपमंडल रामपुर की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किन्नू की गार्गी सुहेमा सिंह का जेएनवी की नौवीं कक्षा के लिए चयन हुआ है। छात्रा के चयन पर स्कूल और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। गार्गी ने इसका श्रेय अपने माता पिता और गुरुजनों को दिया है। गार्गी के पिता केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला किन्नू में बर्तार जेबीटी तैनात है, वहीं माता हेमलता देवी गृहणी है। छात्रा के सम्मान में किन्नू स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. प्रताप सिंह ने छात्रा के चयन पर उसे बधाई दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। गार्गी ने अपने भाषण में कहा कि स्कूल के अध्यापकों ने उसका भविष्य संवारने में अहम भूमिका निभाई है। छात्रा ने स्कूल के अन्य विद्यार्थियों से भी जीवन में कड़ी मेहनत कर आगे बढ़ने का संदेश दिया है। उसने कहा कि शिक्षा के साथ साथ खेल खेलने से उसे अपना लक्ष्य हासिल करने में मदद मिली है। खेल भावना से उसकी भीतर कई तरह के गुणों का सृजन हुआ है। छात्रा ने कहा कि किन्नू स्कूल मेरी जड़ है, जिसे में कभी भुला नहीं सकती।

बताते चलें कि इससे पूर्व भी गार्गी ने छठी कक्षा में स्वर्ण जयंती छात्रवृति परीक्षा में प्रदेश भर में चौथा हासिल किया था। गार्गी का लक्ष्य आगे चलकर प्रशासनिक अधिकारी बनकर जनता की सेवा करना है। गार्गी ने चयन पर प्रधानाचार्य डॉ. प्रताप सिंह, शिक्षक ईश्वर चौहान, पवन प्रताप, पवन कुमार, अजय लैंतरा, अशोक, नवांग डोलकर, अरुणा, राकेश, शमशेर मेहता, बालकृष्ण, गिरजा और डीपीई दुर्गा प्रसाद का आभार जताया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

चिट्टा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, महिला से 40 ग्राम हेरोइन बरामद

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान के…

9 hours ago

युवती आत्महत्या मामला : युवक पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप, गिरफ्तार

मंडी ( नितेश सेनी , संवाददाता ) सुंदरनगर पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले रोपा…

9 hours ago

सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 साल से फरार उदघोषित अपराधी गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), सिरमौर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे…

9 hours ago

शोक में संवेदना का साथ: सुंदर ठाकुर के घर पहुंचे जयराम ठाकुर, पहले भी निभा चुके हैं अपनापन”

कुल्लू (आशा डोगरा , सब एडिटर ), सुंदर ठाकुर के पिता के निधन पर हिमाचल…

9 hours ago

संगड़ाह नगर पंचायत की मतदाता सूची का प्रारूप जारी, 16 अप्रैल तक दावे-आपत्तियां आमंत्रित

ददाहू ( हेमंत चौहान, संवाददाता ), नगर पंचायत संगड़ाह के वार्ड संख्या 01 से 07…

11 hours ago

केलांग में हिमाचल दिवस की तैयारियां जोरों पर, डीसी किरण भड़ाना ने विभागों को सौंपे दायित्व

लाहौलस्पीती ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), जिला स्तरीय हिमाचल दिवस (15 अप्रैल) को भव्य…

12 hours ago