राजनीति

राहुल गांधी का बयान राष्ट्रविरोधी और लोकतांत्रिक संस्थाओं का अपमान : रीना कश्यप

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),

पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक रीना कश्यप ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में दिए गए बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने एक बार फिर विदेश की धरती पर भारत की लोकतांत्रिक संस्थाओं और चुनाव आयोग पर अनर्गल आरोप लगाकर देश को वैश्विक स्तर पर बदनाम करने की साजिश रची है। रीना कश्यप ने कहा कि जब देश का चुनाव आयोग पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता से कार्य कर रहा है और दुनियाभर में उसकी सराहना हो रही है, ऐसे समय में राहुल गांधी द्वारा उस पर सवाल खड़ा करना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि राष्ट्रविरोधी मानसिकता का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि यह कोई पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी ने विदेश में भारत की नकारात्मक छवि प्रस्तुत की हो। यह स्पष्ट हो चुका है कि कांग्रेस पार्टी अब देश में जनता का विश्वास खो चुकी है और अब विदेशों में जाकर भारत की संस्थाओं को बदनाम करने की रणनीति पर काम कर रही है। रीना कश्यप ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार वैश्विक मंचों पर सम्मान प्राप्त कर रहा है। ऐसे समय में कांग्रेस नेता का यह बयान देश की प्रगति और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी उदासीनता को दर्शाता है।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को देश की जनता से माफ़ी मांगनी चाहिए और अपने बयान को वापस लेना चाहिए। भारत की संवैधानिक संस्थाओं का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

चलती बाइक पर मौत का रहस्य! 55 वर्षीय खजान सिंह को लगी गोली, 8 घंटे बाद चचेरे भाई के हेलमेट से मिला सनसनीखेज सुराग

संध्या कश्यप नाहन जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल में एक ऐसा मामला सामने आया है,…

1 day ago

ठियोग के बालग में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 23 लोग रंगे हाथों गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी…

1 day ago

दिवाली पर हिमाचल पुलिस की 112 सेवा का रिकॉर्ड, एक दिन में संभालीं 586 आपात घटनाएं; 187 जगह लगी आग

ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…

2 days ago

पटाखे जलाने को लेकर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या; दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…

2 days ago

पच्छाद में दर्दनाक हादसा: गौशाला में आग से जिंदा जले 11 पशु, 500 घास के पूले भी राख

ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…

3 days ago