ब्यूरो रिपोर्ट
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। विश्वविद्यालय ने चार वर्षीय यूजी ऑनर्स डिग्री पूरी करने वाले विद्यार्थियों के लिए एक वर्षीय मास्टर डिग्री का विकल्प शुरू करने का निर्णय लिया है। यह नई व्यवस्था जुलाई 2026 सत्र से लागू की जाएगी।
नई व्यवस्था के तहत चार वर्षीय यूजी ऑनर्स डिग्री उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी सीधे एक वर्षीय मास्टर कोर्स में प्रवेश ले सकेंगे। इग्नू के अनुसार, यह सुविधा विकास अध्ययन, अर्थशास्त्र, इतिहास, समाजशास्त्र, हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, संस्कृत, पत्रकारिता एवं जनसंचार और एम.कॉम सहित विभिन्न विषयों में उपलब्ध होगी। इससे विद्यार्थियों को कम समय में स्नातकोत्तर शिक्षा पूरी करने का अवसर मिलेगा।
वहीं, इग्नू ने जुलाई सत्र के विद्यार्थियों को एक और राहत देते हुए प्रवेश और री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय के विभिन्न मास्टर और बैचलर डिग्री कार्यक्रमों में पुन: पंजीकरण अब 30 सितंबर तक किया जा सकता है। इसके अलावा मास्टर, बैचलर और डिप्लोमा कार्यक्रमों में नए प्रवेश की अंतिम तिथि भी 30 सितंबर निर्धारित की गई है।
हालांकि, इग्नू ने स्पष्ट किया है कि यह समय सीमा विस्तार सर्टिफिकेट और सेमेस्टर आधारित कोर्सेज के नए प्रवेश पर लागू नहीं होगा।
इग्नू के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जोगेंद्र कुमार यादव ने बताया कि प्रवेश और पुन: पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन संचालित की जा रही है। इच्छुक विद्यार्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्र निर्धारित अंतिम तिथि 30 सितंबर से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लें।
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…
ब्यूरो रिपोर्ट। सराहां। पुलिस थाना पच्छाद के अंतर्गत नैनाटिक्कर में पुलिस टीम ने एक गाड़ी…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। सरकारी CBSE स्कूलों में तैनाती का इंतजार कर रहे इन-सर्विस शिक्षकों के…
ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में 17 वर्षीय छात्र द्वारा आत्मघाती कदम…
ब्यूरो रिपोर्ट। विकास खंड मैहला के अलमी धार में देर रात आसमानी बिजली गिरने से…
ब्यूरो रिपोर्ट। कुमारसैन। जिला शिमला के उपमंडल कुमारसैन के जबलपुर (जरोल) गांव में सेब तुड़ान…