Categories: Uncategorized

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू।

कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल टनल रोहतांग दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में शनिवार को बहुउद्देश्यीय भवन कुल्लू के सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सुरजीत सिंह राठौर ने की।बैठक में जिला प्रशासन के अधिकारियों के अलावा डीजीआरई मनाली, सीमा सड़क संगठन और दूरसंचार विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर की जा रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।एडीएम सुरजीत सिंह राठौर ने संबंधित विभागों को सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, संचार व्यवस्था, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति, पार्किंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए।उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और सौंपे गए दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता से निर्वहन करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित की जानी आवश्यक हैं।बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक एस., एसडीएम मनाली गुंजित सिंह चीमा, सहायक आयुक्त जयबंती ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

6 hours ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

1 day ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

2 days ago

नैनाटिक्कर में गाड़ी से 12 बोतल देसी शराब बरामद, पुलिस ने मामला किया दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। सराहां। पुलिस थाना पच्छाद के अंतर्गत नैनाटिक्कर में पुलिस टीम ने एक गाड़ी…

2 days ago

हिमाचल के सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया तेज, 24 सितंबर से शुरू होगी काउंसलिंग

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। सरकारी CBSE स्कूलों में तैनाती का इंतजार कर रहे इन-सर्विस शिक्षकों के…

2 days ago

17 वर्षीय छात्र ने उठाया आत्मघाती कदम, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में 17 वर्षीय छात्र द्वारा आत्मघाती कदम…

2 days ago