राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
पीएम श्री गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजगढ़ में यूथ एंड इको क्लब द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर क्लब प्रभारी प्रवक्ता गणित, प्रवीण शर्मा ने बच्चों को इस दिवस के महत्व के बारे में बताया। प्रवीण शर्मा ने कहा कि इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य बच्चों और लोगों को पर्यावरण में बढ़ते प्रदूषण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर प्रदूषण इसी तरह बढ़ता रहा, तो पृथ्वी पर प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ सकता है, जैसे बाढ़, सूखा और बादल फटना।
इस वर्ष के पृथ्वी दिवस का थीम “हमारी शक्ति, हमारी पृथ्वी” था। इस मौके पर विद्यालय ने चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। चित्रकला प्रतियोगिताओं में महक, धीरज और हिना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रेहान और सारिका ने द्वितीय स्थान, और खुशबू तथा अंशिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। जूनियर श्रेणी में, साक्षी धीमान और रौनक ने प्रथम स्थान, कमल ने द्वितीय स्थान, तथा गुंजन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में श्रुति ने प्रथम स्थान, अरमान पुंडीर ने द्वितीय स्थान, और अचयुत व आरुषि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर श्रेणी में अर्णव ने प्रथम स्थान, मोहित ने द्वितीय स्थान, और जोया ने तृतीय स्थान हासिल किया।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…