मुख्य समाचार

संगड़ाह मंडल ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई

संगड़ाह (हेमंत चौहान, संवाददाता),

भारतीय जनता पार्टी संगड़ाह मंडल द्वारा भारत रत्न व संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 13 अप्रैल की संध्या को संगड़ाह में बाबा साहेब के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर दीप उत्सव आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया।

इसके साथ ही 14 अप्रैल को संगड़ाह और हरिपुरधार में पुष्पांजलि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. अंबेडकर के विचारों और उनके समाज हित में किए गए कार्यों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए समानता, न्याय, स्वतंत्रता और बंधुत्व जैसे मूलभूत सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहब द्वारा निर्मित भारतीय संविधान ने हर नागरिक को समान अधिकार देकर सामाजिक न्याय की मजबूत नींव रखी है। यह संविधान न केवल देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करता है, बल्कि समाज के पिछड़े, वंचित और शोषित वर्गों को आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान करता है। उनके विचार आज भी समाज को एकता, समानता और समरसता की दिशा में प्रेरित करते हैं।

संगड़ाह में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह, मंडल अध्यक्ष बलबीर ठाकुर, उपाध्यक्ष मंडल गिरीश राणा, अनिल ठाकुर, संयोजक जगत राम, सचिव चेत सिंह तोमर, कार्यालय सचिव पुनम शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हरिपुरधार में आयोजित कार्यक्रम में मंडल महामंत्री सुंदर शर्मा, जिला प्रवक्ता मेलाराम शर्मा, मंडल सचिव रणवीर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रणवीर व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। दोनों ही कार्यक्रमों में देश के प्रति बाबा साहेब के योगदान को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला पुलिस ने एक और ‘सौदागर’ को किया सलाखों के पीछे

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी डिटेंशन ऑर्डर की अनुपालना…

11 hours ago

हिमाचल को शिक्षा योजनाओं में सैकड़ों करोड़ की मदद, राज्यसभा में केंद्र ने दिया पूरा ब्यौरा

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) भाजपा सांसद हर्ष महाजन द्वारा राज्यसभा में पूछे…

12 hours ago

नौतोड़ मुद्दे पर मंत्री जगत नेगी विफल, अब राज्यपाल पर आरोप: सूरत नेगी

शिमला ( विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), भारतीय जनता पार्टी ने जनजातीय मंत्री जगत सिंह…

12 hours ago

पर्याप्त मात्रा में घरेलू सिलैंडर उपलब्ध ,अनावश्यक रूप से न करें गैस सिलैंडरो का भंडारण -प्रियंका वर्मा

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन 12 मार्च। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने यह जानकारी…

12 hours ago

गाजियाबाद में राष्ट्रीय स्तर पर चमकी हिमाचल SDRF, 41 मिनट में तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा मोचन बल (HP SDRF) की…

16 hours ago

लाहौल की बेटी तेंजिन डोल्मा का कमाल

केलांग ( रंजीत लाहौली,संवाददाता ), जनजातीय जिला लाहौल स्पीति से संबंध रखने वाली तेंजिन डोल्मा…

16 hours ago