सुरजीत नेगी/रामपुर बुशहर,
1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी परियोजना व 412 मेगावाट रामपुर में तैनात सीआईएसएफ की झाकडी व रामपुर द्वारा 14 अप्रैल 2025 को राष्ट्रीय अग्नि सेवा दिवस का आयोजन एसजेवीएनएल व सीआईएसएफ द्वारा किया गया। इस अवसर पर बाम्बे डाकयार्ड में हुए भीषण अग्नि दुर्घटना में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान शहीद स्तंभ पर दोंनो ही सयंत्रों में श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर झाकडी परियोजना के परियोजना प्रमुख श्री आशुतोष बहुगुणा व रामपुर बायल के परियोजना प्रमुख श्री विकास मारवा एवं सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट श्री अमरेन्द्र कुमार के साथ सुरक्षा शाखा एवं अग्निशमन शाखा के जवानों को ईमानदारी से कर्तव्य का निर्वाहन करने की शपथ दिलाई एवं बुकलेट, पम्फलेट व बैनर का विमोचन किया गया । इस वर्ष की थीम “एकजुट हों, अग्नि सुरक्षित भारत को प्रज्वलित करें” के साथ किया। इस अवसर पर सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट श्री अमरेन्द्र कुमार ने संबोधित करते हुए बताया कि 14 से 20 अप्रैल तक राष्ट्रीय अग्निसेवा सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। जिसमें परियोजना के कर्मचारियों, महिलाओं ,स्कूली बच्चों,एवं आसपास के ग्रामीणों इलाकों मे पूरे सप्ताह चलने वाले सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया गया।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…